फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against Samajwadi Party leaders and four arrested for firing case in agra

चुनावी रंजिश: आगरा के प्रसपा जिलाध्यक्ष को गोली मारने के मामले में सपा नेता सहित 12 पर मुकदमा

Tue, 01 Jun 2021 12:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jun 2021 12:57 AM IST
सार

ताजगंज के गांव गढ़ी नवलिया में रविवार शाम को प्रसपा जिलाध्यक्ष और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से प्रसपा जिलाध्यक्ष घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव में तनाव है। 

विज्ञापन
FIR filed against Samajwadi Party leaders and four arrested for firing case in agra
फायरिंग करते हमलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के गांव गढ़ी नवलिया में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव सहित चार लोगों को गोली मारने के आरोप में सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल यादव सहित 12 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा नेता पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेजा गया है। गांव में तनाव होने पर फोर्स तैनात की गई है। 

विज्ञापन


थाना ताजगंज के गांव गढ़ी नवलिया निवासी प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव रविवार शाम को अपने खेत से घर लौट रहे थे। घर के पास घात लगाए बैठे नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में धारा सिंह यादव घायल हो गए। 
विज्ञापन


उनके अलावा उनका बेटा अमित, चचेरा भाई अनिल कुमार और सर्वेश पत्नी राजाचंद छर्रे लगने से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग करते आरोपियों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में सपा नेता राजपाल यादव सहित 12  नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी नरेंद्र सिंह, दिनेश, अमन और विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं अन्य आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर कुछ हथियार बरामद किए गए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। 

सपा नेता राजपाल यादव ने की साजिश 
मामले में प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें लिखा कि वह अपने बेटे अमित और चचेरे भाई अनिल के साथ जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव के चौराहे पर नरेंद्र के घर के पास जैसे ही पहुंचे तो नरेंद्र, अमन, विवेक, दिनेश, प्रवीन कुमार, पप्पू, रामनरेश, पंकज, हरीमोहन, अशोक, राजेश, चार-पांच अन्य ने रोक लिया। सभी के पास असलहा भी थे। 

उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। कहा कि तू बहुत बड़ा नेता बनता है। कहासुनी होने पर नरेंद्र ने कहा कि इनको गोली मार दो। हमारी बात राजपाल यादव से हो गई है। वह हमें बचा लेंगे। आरोपियों ने फायरिंग कर दी। बचाने के लिए भाई और अन्य लोग आए तो आरोपियों ने उन्हें भी निशाना बनाया। मुकदमे में यह भी लिखा है कि पंचायत चुनाव के दौरान राजपाल यादव ने धमकी दी थी कि तुमने मेरा समर्थन नहीं किया तो जान से मरवा दूंगा। इसी बात को लेकर हमला बोला गया। 

चार मई को भी हुआ था विवाद
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि विवेचना में पता चला है कि धारा सिंह यादव की पत्नी और भाई चुनाव में खड़े हुए थे। मगर, उनकी हार हो गई थी। इसके बाद ही नरेंद्र पक्ष और धारा सिंह पक्ष में तनातनी चल रही थी। चार मई को नरेंद्र पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें धारा सिंह यादव और उनके भाई अशोक पर मारपीट के आरोप लगे थे। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। तब से ही दोनों गुटों में तनातनी और बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed