फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fir filed against constable for sexual harassment in firozabad

सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती को बुलाया, होटल में किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Nov 2019 04:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Nov 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
fir filed against constable for sexual harassment in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में तैनात सिपाही के खिलाफ इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र की एक युवती ने दुष्कर्म एवं एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कराया है। सिरसागंज थाना पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन

 
इटावा के थाना जसवंतनगर के एक गांव निवासी युवती ने न्यायालय में दायर अर्जी में कहा कि मोबाइल के माध्यम से थाना मटसेना में तैनात सिपाही ऐदल सिंह पुत्र सुरेशचंद्र मूल निवासी थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर राजस्थान से संपर्क हुआ था। 
विज्ञापन


आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर सिरसागंज स्थित एक होटल में बुलाया। उसके साथ गलत काम किया। युवती ने शादी के लिए कहा तो सिपाही ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुआ भगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई

पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना सिरसागंज एवं मटसेना पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। युवती ने न्यायालय में अर्जी लगाई। न्यायालय ने पीड़ित युवती का ये प्रार्थनापत्र स्वीकार करते हुए सिपाही के खिलाफ अभियोग के आदेश दिए हैं। 

न्यायालय के आदेश पर सिरसागंज थाना पुलिस ने थाना मटसेना में तैनात सिपाही ऐदल सिंह पुत्र सुरेशचंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। 

एसएचओ सिरसागंज सुनील तोमर का कहना है न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एसएचओ मटसेना राजेश कुमार सिंह ने बताया ऐदल सिंह नाम का सिपाही थाने में तैनात है। मुकदमा दर्ज होने की मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed