{"_id":"5d277cde8ebc3e6ca8682077","slug":"fir-against-up-police-daroga-who-raped-with-women-line-hazir-also","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः महिला से दुष्कर्म के आरोपी दरोगाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः महिला से दुष्कर्म के आरोपी दरोगाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, लाइन हाजिर
Fri, 12 Jul 2019 09:57 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Jul 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़ थाने में तैनात दो उपनिरीक्षकों पर महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और गर्भवती करने के मामले में जांच में दोषी पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सीओ जलेसर द्वारा की गई है। दोनों उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एएसपी संजय कुमार से अवागढ़ थाने के उपनिरीक्षक योगेश कुमार तिवारी और प्रेम कुमार गौतम पर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
इस पर एएसपी संजय कुमार ने मामले की जांच सीओ जलेसर गुरमीत सिंह को सौंपी थी। सीओ जलेसर द्वारा जांच कर आख्या प्रस्तुत की गई। इसमें दोनों उपनिरीक्षक प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए।

इसके आधार पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना कराने की सीओ की ओर से संस्तुति की गई है। अवागढ़ थाने में दोनों उपनिरीक्षकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही दोनों को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है।
लाइन हाजिर की कार्रवाई इति श्री तो नहीं
उच्चाधिकारियों की ओर से दोनों उपनिरीक्षकों पर लाइन हाजिर और रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई इति श्री तो नहीं है। लोगों द्वारा चर्चा है कि लाइन हाजिर कर अधिकारियों ने दोनों उपनिरीक्षकों को बड़ी कार्रवाई से बचा लिया है।
वहीं आशंका यह भी है कि विवेचना में दोनों को बचाया जा सकता है। इसके अलावा महिला द्वारा दिए जाने वाले 164 के बयान से पहले भी कोई खेल हो सकता है।

वायरल हुए ऑडियो
महिला और दरोगा की बातचीत के कई ऑडियो भी वायरल हुए हैं। इन ऑडियो में महिला और दरोगा के बीच बातचीत हो रही है। हालांकि कुछ ऑडियो ऐसे भी है जो किसी ओर इशारा कर रहे हैं। यदि इन ऑडियो को भी पुलिस विवेचना में शामिल करती है तो कहानी कुछ और ही निकल कर आ सकती है।
संजय कुमार एएसपी एटा का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कराई गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया दोनों उपनिरीक्षक दोनों दोषी पाए गए हैं। इसके चलते रिपोर्ट कराने और लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की गई है।यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया आई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।