फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against UP 100 PRV in teacher death case in kasganj

कासगंज: शिक्षक की मौत पर हंगामा, पुलिसकर्मियों पर मुकदमा, परिजनों ने लगाया यह आरोप

Sat, 05 Oct 2019 10:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Oct 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
FIR against UP 100 PRV in teacher death case in kasganj
मौके पर पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के पटियाली क्षेत्र में गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई। परिजनों ने घटना के लिए यूपी 100 के पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहराया। उनकी तहरीर पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव बघराई निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह (31) सिकंदरपुर मनौना के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात राघवेंद्र कार से गांव लौट रहे थे। गंजडुंडवारा मार्ग पर वो किसी काम से रुके थे।
विज्ञापन


इसी दौरान यूपी 100 के सिपाही वहां से निकले और कार सड़क पर खढ़ी करने पर उनसे अभद्रता की। जब वो कार लेकर आगे बढ़े तो पुलिस ने पीछा किया। हड़बड़ाहट में कार बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में राघवेंद्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए टीम गठित

शिक्षक की मौत के बाद परिजनों ने घटना के लिए पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराते हुए सीएचसी व थाने पर प्रदर्शन किया। एसडीएम शिवकुमार व सीओ गवेंद्र गौतम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। जांच के लिए टीम कर दी गई है। 

यूपी 100 पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों का गुरुवार रात में ही चिकित्सीय परीक्षण कराया। यूपी 100 प्रभारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल रामदास, हेड कांस्टेबल शिवराम, कांस्टेबल भुजपाल, कांस्टेबल संदीप सिंह, होमगार्ड नागेंद्र और ओमकार का चिकित्सीय परीक्षण कराया, जिसमें एल्कोहॉल की पुष्टि नहीं हुई।

एएसपी डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई पंकज सिंह की तहररी पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीओ पटियाली गवेंद्र गौत, यूपी 100 प्रभारी पद्म सिंह और पटियाली कोतवाली प्रभारी मनोज को जांच सौंपी है। 

कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार
कासगंज। शुक्रवार को शिक्षक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश देखते हुए  पुलिस ने संवदेनशीलता दिखाई। गांव में सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस, पटियाली कोतवाली पुलिस और सुन्नगढ़ी थाना पुलिस को तैनात किया गया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed