फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against two including accused advocate for making indecent remarks on social media

UP: सोशल मीडिया पर ऐसी हरकत कर बैठे अधिवक्ता, पड़ गए बड़ी मुसीबत में; दर्ज हुई एफआईआर

Fri, 21 Jul 2023 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 01:11 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी अधिवक्ता सहित दो पर केस दर्ज हुआ है। सिकंदरा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी  है। 
 

विज्ञापन
FIR against two including accused advocate for making indecent remarks on social media
आगरा दीवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोशल मीडिया पर महापुरुषों के विरुद्ध टिप्पणी करना अधिवक्ता सहित दो लोगों को भारी पड़ गया। व्हाट्सएप पर सिख समाज के सम्मानित लोगों के लिए आपत्तिजनक कमेंट लिखने पर सिकंदरा थाने में केस दर्ज कराया गया है। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में अनर्गल टिप्पणी करने पर नाई की मंडी में केस हुआ है।
विज्ञापन

 

ये है मामला 

गुरुद्वारा गुरु का ताल के सेवक गुरुनाम सिंह ने थाना सिकंदरा में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि फ्रेंड्स काॅलोनी, सिकंदरा निवासी राजवीर सिंह उर्फ राजा अपने व्हाट्सएप पर समाज के सम्मानित लोगों के फोटो पर अभद्र टिप्पणी लिखकर उसे डीपी पर लगाता है। जब उससे मना किया गया तो उसने इंटरनेट कॉलिंग करके धमकाया।

ये भी पढ़ें -  साहब पत्नी को ले गए दबंग: दो साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा किसान, खो बैठा आपा; आत्मदाह का किया प्रयास

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल

वहीं दूसरी ओर पिछले दिनों कलेक्ट्रेट में वकालत करने वाले अधिवक्ता अमर सिंह वर्मा का वीडियो वायरल हुआ था। उन पर महात्मा गांधी के विषय में अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप है। कांग्रेसियों ने वीडियो वायरल होने के बाद विरोध भी जताया था। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित सिंह ने थाना नाई की मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें - दामाद की दौलत पर बिगड़ी नीयत: ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी ने भी दिया साथ; जानें कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed