फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer wandering in the offices of police officers attempted self-immolation for his wife's return home

साहब पत्नी को ले गए दबंग: दो साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा किसान, खो बैठा आपा; आत्मदाह का किया प्रयास

Fri, 21 Jul 2023 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 12:55 PM IST
सार

पत्नी के साथ ननिहाल में रह रहे किसान की पत्नी का गांव के ही कुछ दबंगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद से किसान  परेशान है। वह अधिकारियों के चक्कर लगा कर थक चुका था, जिसके बाद कलक्ट्रेट में पहुंचकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया।

विज्ञापन
Farmer wandering in the offices of police officers attempted self-immolation for his wife's return home
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दो साल से पत्नी की घर वापसी के लिए पुलिस अफसरों के दफ्तरों में भटक रहे किसान का सब्र जवाब दे गया। उसने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में एसीपी सैंया के कार्यालय के बाहर खुद पर डीजल उड़ेल कर आत्मदाह का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे बमुश्किल पकड़ा। पीड़ित का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उसकी पत्नी को अगवा कर लिया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीण को हिरासत में लेकर चेतावनी देने के बाद छोड़ा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिस्तर पर बीवी संग घिनौनी हरकत: सिटी मजिस्ट्रेट पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, कोर्ट में बताई दर्दनाक कहानी

विज्ञापन

 

खुद पर उड़ेला डीजल 

वीरई, सैंया निवासी रामेश्वर बृहस्पतिवार को दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचा। कुछ देर बाद उसने बोतल निकालकर अपने ऊपर डीजल उड़ेल लिया। आसपास के लोगों ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सिपाहियों ने उसे आत्मदाह करने से पहले पकड़ लिया। रामेश्वर ने बताया कि वह मूलरूप से धौलपुर का है। वीरई में अपनी ननिहाल में पत्नी के साथ रहता था।

ये भी पढ़ें - एक घंटा, चार गांव और पांच घर: आगरा के फतेहाबाद में बदमाशों का तांडव, जो मिला लूटते चले गए; दहशत में ग्रामीण

 

दबंगों ने पत्नी कर ली अगवा 

दो सितंबर 2021 को वह धौलपुर गया था। तभी गांव के दो दबंगों ने उसकी पत्नी को अगवा कर लिया। उसने पुलिस को बताया मगर पुलिस ने नहीं सुनी। तभी वह पुलिस अफसरों और थानों के चक्कर काट रहा है। पुलिस ने घटना के आठ माह बाद पांच मई 2022 को पत्नी की गुमशुदगी दर्ज की, लेकिन नामजद केस दर्ज नहीं किया। दो साल बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अब वह जीना नहीं चाहता है।

ये भी पढ़ें - दामाद की दौलत पर बिगड़ी नीयत: ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी ने भी दिया साथ; जानें कहानी

 

विज्ञापन

पुलिस को कर चुका गुमराह

एसीपी सैंया पीयूषकांत राय ने बताया कि रामेश्वर के विरुद्ध गांववालों ने शिकायत की थी। कहा था कि झूठी शिकायत करके लोगों का उत्पीड़न कर रहा है। वह थाने में गांव के कई लोगों पर शक जता चुका है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर चुकी है। रामेश्वर को अपनी ससुराल की जानकारी नहीं है। उसने अपना मोबाइल नंबर भी गलत लिखा है। फिर भी पुलिस उसकी पत्नी को तलाश करने की कवायद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed