फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against three students for copying with electronic device in MBBS exam in Agra

आगरा: एमबीबीएस परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करने वाले तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 01 Mar 2022 10:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 10:33 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में शनिवार को तीन मेडिकल छात्र नकल करते पकड़े गए थे। दो दिन बाद तीनों छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
FIR against three students for copying with electronic device in MBBS exam in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आईईटी संस्थान में एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-द्वितीय बैच 2016 की पूरक परीक्षा में नकल के मामले में तीन परीक्षार्थियों के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते पाए गए थे। यह उपकरण वे बनियान में छिपाकर लाए थे।

विज्ञापन


यह परीक्षा 26 फरवरी को खंदारी परिसर स्थित आईआईटी संस्थान में थी। प्रथम पाली में सर्जरी (एक+बी) विषय की परीक्षा के दौरान  परीक्षार्थी फिरोज खान, सचिन और राहुल बाबू के पास से इलेक्ट्रानिक डिवाइस, ब्लूटूथ और सिम कार्ड बरामद हुए। उन्होंने यह बनियान में छिपाए हुए थे। उनके पास वायस कॉल आ रहा था। बाहर बैठा व्यक्ति उन्हें सवालों के जवाब बता रहा था। तीनों को पकड़ लिया गया। मामले में सोमवार को थाना न्यू आगरा में परीक्षा नियंत्रक, डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय अजय कृष्ण यादव ने तहरीर दी।

विज्ञापन

इन छात्रों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि नई दिल्ली के सतवारी स्थित सत्यानंद कॉलोनी निवासी फिरोज खान, पलवल के जालौली स्थित मंदकौल निवासी सचिन और मथुरा के उपवन निवासी राहुल बाबू के खिलाफ परीक्षा अधिनियम और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। वे एफएच मेडिकल कॉलेज, टूंडला के छात्र हैं। जो लोग बाहर से बैठकर नकल में शामिल थे, उनके नामों को भी खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा: विश्वविद्यालय के आईईटी में परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े गए तीन छात्र, बनियान में लगी थी डिवाइस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed