फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against seven including the husband of the block pramukh in agra

आगरा: ब्लॉक प्रमुख के पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा, आरोपी पक्ष ने भी दी तहरीर

Fri, 26 Nov 2021 10:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 10:14 AM IST
सार

थाना सिकंदरा में मारपीट के मामले में ब्लाक प्रमुख के पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी पक्ष ने भी तहरीर दी है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
FIR against seven including the husband of the block pramukh in agra
थाना सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में मारपीट के मामले में ब्लाक प्रमुख के पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उधर, ब्लाक प्रमुख के पति ने भी मारपीट के आरोप विपक्षियों पर लगाए हैं। उन्होंने भी तहरीर दी है। 

विज्ञापन


अरतोनी निवासी अनीता देवी ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 14 नवंबर को सुबह नौ बजे ब्लाक प्रमुख के पति सोनू दिवाकर उर्फ गीतम आए। उन्होंने घर के सामने मैदान में ईंट रखने पर गाली गलौज की। गाली देने से मना करने पर सोनू के साथ सतीश दिवाकर उर्फ छोटू, राजेश उर्फ मोनू, आजाद सिंह, अजय, मुन्नी देवी और गुड्डी देवी आ गईं। 
विज्ञापन


यह आरोप लगाया
आरोपियों ने घर के अंदर से खींच लिया और पिटाई की। शोर सुनकर बैजनाथ सिंह, मुकेश बाबू, सुनीत आदि आ गए। आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह वीडियो फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस पर एसपी सिटी विकास कुमार ने जांच के आदेश दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि विवेचना की जा रही है।

ब्लॉक प्रमुख के पति ने भी दी तहरीर 
अरतोनी निवासी सोनू दिवाकर की पत्नी ब्लाक प्रमुख हैं। सोनू दिवाकर का कहना है कि वो दिवाकर समाज के देव स्थान की दीवार बनवा रहे थे। इसमें समाज के लोग सहयोग कर रहे थे। बैजनाथ सिंह सहित अन्य ने इस स्थान पर दो महीने से ईंट रखी हुई हैं। 

इनको हटाने की कहने पर उक्त लोगों ने गालीगलौज और मारपीट की। मां और बहन आए तो उनसे भी अभद्रता की। बहन को जान से मारने का प्रयास किया। उन्होंने इस संबंध में बुधवार को थाना सिकंदरा में तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed