{"_id":"6266a9b958051c58975e50d9","slug":"fir-against-man-for-obscene-remarks-on-congress-leader-rahul-gandhi-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी की मांग
Mon, 25 Apr 2022 07:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Apr 2022 07:31 PM IST
सार
मथुरा के एक युवक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे कांग्रेसियों में आक्रोश है। स्थानीय कांग्रेस नेता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ मथुरा के थाना गोवर्धन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस संबंध में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सुनील उपाध्याय गांधी ने गोवर्धन थाना और कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी थी। दोनों नेताओं ने अब आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
आरोपी युवक का नाम दीपक तिवारी है। उसने एक फेसबुक यूजर की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था। इस संबंध में कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुनील उपाध्याय गांधी ने थाना गोवर्धन में तहरीर दी थी। उनकी तहरीर पर रविवार को थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट दर्ज के बाद कांग्रेसियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
सेवादल जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा की तहरीर पर अभी थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी जल्द ही आंदोलन करेगी। थाना गोवर्धन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन