{"_id":"578a90274f1c1b1a3a13d7ee","slug":"financial-support-to-family-of-martyr-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दरोगा के परिवार को दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दरोगा के परिवार को दी आर्थिक मदद
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
एसअाे का परिवार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
मथुरा के जवाहर बाग कांड में शहीद फरह थाना के एसओ संतोष यादव के परिवार को आगरा जनपद के पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की ओर से एक दिन के वेतन के रूप में 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
एसपी सिटी सुशील घुले शनिवार दोपहर को शहीद दरोगा के आगरा कैंट चौकी के पास स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीद की पत्नी मिथलेश को इस धनराशि का चेक भेंट किया। संतोष यादव का बेटा निखिल कक्षा पांच और बेटी श्रेया कक्षा तीन में पढ़ती है। परिवार अभी आगरा में ही रह रहा है। इससे पहले जवाहर बाग में शहीद हुए एसपी सिटी के परिवारीजनों को आगरा पुलिस की ओर से एक दिन के वेतन के रूप में आर्थिक सहायता दी गई थी।