फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   financial aid given to victim of kasganj riots

कासगंज बवालः हमारे जख्म बहुत गहरे हैं, मुआवजे से नहीं भरे जा सकते

Mon, 29 Jan 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Mon, 29 Jan 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
financial aid given to victim of kasganj riots
सदमें में मृतक चंदन की मां - फोटो : अमर उजाला
कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के घर शोक के माहौल में दोपहर 12 बजे  अचानक आक्रोश फूट गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित आर्थिक सहायता राशि का चेक लेकर विधायकों के साथ डीएम, एसपी उनके घर देने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


चंदन के परिवारीजन शासन की तरफ से भेजी गई आर्थिक सहायता को लेने से इंकार करने लगे। परिवारीजनों एवं माता, पिता ने कहा कि चंदन को शहीद का दर्जा दिया जाए। 
विज्ञापन


उन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत नहीं है। परिवारीजनों ने कहा कि सीएम योगी खुद आकर यहां चेक दें और उनकी मांगे पूरी करें। हालांकि बाद में वे लोग मान गए।

विधायक सदर देवेंद्र राजपूत, विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ चंदन के आवास पर पहुंचे। 

जिलाधिकारी ने 20 लाख की आर्थिक सहायता के चेक देने की पेशकश की तभी मां संगीता गुप्ता, पिता सुशील, बहन कीर्ति व अन्य परिवारीजनों ने आक्रोश जताया। चंदन के समर्थन में नारेबाजी होने लगी। 

अधिकारियों और विधायकों से आर्थिक सहायता को वापस ले जाने के लिए कहा गया। परिवारीजनों ने कहा कि रुपयों से उनके बेटे की क्षति की भरपाई नहीं हो सकती। चंदन को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री स्वयं यहां आएं। 

करते रहे शहीद का दर्जा देने की मांग

भाजपा नेताओं एवं लोगों ने परिवारीजनों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन परिवारीजन चेक स्वीकार करने को राजी नहीं थे। मां बार बार चंदन को पुकारती हुई शहीद घोषित करने की मांग करती नजर आईं। इस दौरान वह कई बारी बेहोश भी हो गई। 

मंजर काफी द्रवित करने वाला था। जिलाधिकारी ने परिवारीजनों को भरोसा दिया कि चंदन को शहीद का दर्जा देंने के संबंध में मांगों को शासन को भेजेंगे। 

बाद में परिवारीजनों को 20 लाख का चेक दिया। इसी के साथ परिवारीजनों ने चेतावनी भी दी यदि चंदन को शहीद का दर्जा नहीं मिला तो परिवार के लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed