फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Finance Minister reached office of Agra Shoe Factors Federation and assured to reduce GST on shoes

UP News: आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के कार्यालय पहुंचे वित्तमंत्री, जूते पर जीएसटी कम करने का मिला भरोसा

Sun, 08 Sep 2024 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 11:33 PM IST
सार

आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के कार्यालय वित्तमंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को जूते पर जीएसटी कम करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Finance Minister reached office of Agra Shoe Factors Federation and assured to reduce GST on shoes
आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के पदाधिकारी वित्तमंत्री सुरेश खन्ना का स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हजार रुपये तक के जूते पर जीएसटी की दर पांच फीसदी होने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रदेश के वित्त मंत्री और जीएसटी काउंसिल के सदस्य सुरेश खन्ना ने कारोबारियों को आश्वस्त किया। कहा कि वो खुद मांग की पैरवी करेंगे। उन्होंने मांगपत्र को फिटमेंट समिति को भेजने की जानकारी भी दी।

विज्ञापन


रविवार को हींग की मंडी स्थित द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के कार्यालय में वित्त मंत्री ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जूते पर 5 से 12 फीसदी जीएसटी होने पर कारोबारियों ने विरोध नहीं जताया। इससे जीएसटी काउंसिल में ये पास हो गया। 

विज्ञापन

अगर कपड़ा उद्यमियों की तरह ये भी मांग और ज्ञापन देते तो जूते पर दर नहीं बढ़ती। अब व्यापारियों की परेशानी देखते हुए कमेटी को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट के बाद काउंसिल की बैठक में एजेंडा रखा जाएगा, जहां इसे पास कराने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।
 

1086 कारोबारियों ने रद्द कराया पंजीकरण

फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि वित्तमंत्री को जूते पर पांच से बढ़ाकर 12 फीसदी करने पर 1086 लोगों ने जूता कारोबार छोड़कर जीएसटी विभाग से पंजीकरण रद्द करवा दिया है। इसकी जानकारी वित्तमंत्री को दी तो वह चौंक गए। उन्होंने इसे गंभीर विषय मानते हुए दर कम करवाने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन

इन्हें किया पुरस्कृत

इससे पहले जूता कारोबारियों ने वित्तमंत्री का स्वागत किया। वित्तमंत्री ने जूते पर सर्वाधिक जीएसटी देने वाले अशोक मिड्डा समेत अनिल लाल अरोड़ा, समीर ढींगरा, चंद्रमोहन सचदेवा, ऋषभ साहनी, कपिल मगन, वासु मूलचंदानी, अतुल बंसल, शोभाराम पुरसनानी को पुरस्कृत किया। संचालन अजय महाजन ने किया।
 

कार्यक्रम में मेयर हेमलता दिवाकर, सचिव नरेंद्र पुरसनानी, घनश्याम दास, अंबा प्रसाद गर्ग, चंद्रवीर सिंह फौजदार, प्रमोद महाजन, संजय अरोड़ा, विजय जटाना, चांद दीवान, श्याम भोजवानी, प्रदीप कुमार पिप्पल, विनोद शीतलानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed