फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Finance company worker dies in female friend's house in agra

Agra News: फाइनेंस कंपनी कर्मी की महिला मित्र के घर में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 30 Aug 2022 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 01:04 PM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि महिला मित्र ने  हिमांशु के फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात कही है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Finance company worker dies in female friend's house in agra
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के अर्जुन नगर में सोमवार रात फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की महिला मित्र के घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।  औलिया रोड निवासी 30 वर्षीय हिमांशु एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। पिता सुधीर चक्रवर्ती ऑटो चालक और मां अनीता एक अस्पताल में नर्स हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि हिमांशु ने वर्ष 2017 में नैनीताल की युवती से प्रेम विवाह किया था। एक बेटा है। दो साल पहले पत्नी को ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला, जिसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


हिमांशु की डेढ़ साल से कंपनी में काम करने वाली युवती से दोस्ती थी। वह छह महीने से उसके साथ रह रहे थे। हिमांशु अपनी मां अनीता से मोबाइल पर कभी-कभार बात करता था। पिता के अनुसार, सोमवार शाम को आठ बजे हिमांशु ने मां को फोन किया। हालचाल पूछने के बाद फोन काट दिया। आधा घंटे बाद हिमांशु की महिला मित्र का अनीता के पास फोन आया। उसने हिमांशु की हालत खराब बताते हुए उन्हें नामनेर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


उसने बताया कि बाद में हिमांशु को दूसरे अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि महिला मित्र ने  हिमांशु के फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात कही है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed