फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   final cricket match between RBS Cricket Club and Emrae Shoes in agra

क्रिकेट टूर्नामेंट: आरबीएस क्रिकेट क्लब और एमरा शूज के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Mon, 08 Oct 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 08 Oct 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
final cricket match between RBS Cricket Club and Emrae Shoes in agra
क्रिकेट
आगरा के सूरजभान क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे प्रथम डे-नाइट राजनलाल दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एमरा शूज क्रिकेट एकेडमी और आरबीएस कॉलेज क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला जाएगा। सोमवार को डोसा प्लाजा क्रिकेट क्लब और एमरा शूज क्रिकेट क्लब के बीच पहला सेमीफाइनल हुआ। 
विज्ञापन


टॉस जीतकर एमरा शूज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 142 रन बनाए। एमरा की ओर से देवेंद्र तरौलिया ने 65 रनों की पारी खेली। जितेंद्र ने 28 रन बनाए। डोसा प्लाजा की ओर से रवि यादव और शाहरुख ने दो-दो विकेट लिए। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी डोसा प्लाजा की टीम 75 रनों पर ऑउट हो गई। डोसा प्लाजा की ओर से जतिन ने 22 रन बनाए। एमरा शूज क्रिकेट एकेडमी के देवेंद्र ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच देवेंद्र तरौलिया रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीएस ने जीता सेमीफाइनल

दूसरा सेमीफाइनल आरबीएस क्रिकेट क्लब और राधाबल्लभ क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। आरबीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। आरबीएस की ओर से राजीव लारा ने अर्ध शतक जड़ा। ऋषभ ने 42 रनों का योगदान दिया। राधाबल्लभ के श्रेयश और पंकज यादव ने एक-एक विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधाबल्लभ की टीम 123 रनों पर ऑउट हो गई। राधाबल्लभ की ओर से अक्षत पांडे ने 67 रन बनाए। आरबीएस की ओर से अर्जुन ने छह और राहुल शर्मा ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अर्जुन रहे। मैच के दौरान शिवकांत दीक्षित, प्रेम प्रभात, फैजल रईस, मोहम्मद सिद्दीकी, सत्येंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed