{"_id":"5bbb653f867a55284174559b","slug":"final-cricket-match-between-rbs-cricket-club-and-emrae-shoes-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट: आरबीएस क्रिकेट क्लब और एमरा शूज के बीच होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट: आरबीएस क्रिकेट क्लब और एमरा शूज के बीच होगा फाइनल मुकाबला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 08 Oct 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सूरजभान क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे प्रथम डे-नाइट राजनलाल दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एमरा शूज क्रिकेट एकेडमी और आरबीएस कॉलेज क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला जाएगा। सोमवार को डोसा प्लाजा क्रिकेट क्लब और एमरा शूज क्रिकेट क्लब के बीच पहला सेमीफाइनल हुआ।
टॉस जीतकर एमरा शूज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 142 रन बनाए। एमरा की ओर से देवेंद्र तरौलिया ने 65 रनों की पारी खेली। जितेंद्र ने 28 रन बनाए। डोसा प्लाजा की ओर से रवि यादव और शाहरुख ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डोसा प्लाजा की टीम 75 रनों पर ऑउट हो गई। डोसा प्लाजा की ओर से जतिन ने 22 रन बनाए। एमरा शूज क्रिकेट एकेडमी के देवेंद्र ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच देवेंद्र तरौलिया रहे।

आरबीएस ने जीता सेमीफाइनल
दूसरा सेमीफाइनल आरबीएस क्रिकेट क्लब और राधाबल्लभ क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। आरबीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। आरबीएस की ओर से राजीव लारा ने अर्ध शतक जड़ा। ऋषभ ने 42 रनों का योगदान दिया। राधाबल्लभ के श्रेयश और पंकज यादव ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधाबल्लभ की टीम 123 रनों पर ऑउट हो गई। राधाबल्लभ की ओर से अक्षत पांडे ने 67 रन बनाए। आरबीएस की ओर से अर्जुन ने छह और राहुल शर्मा ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अर्जुन रहे। मैच के दौरान शिवकांत दीक्षित, प्रेम प्रभात, फैजल रईस, मोहम्मद सिद्दीकी, सत्येंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।