{"_id":"6b02c26fb77a60d35e030a0c","slug":"film-actress-and-bjp-mp-kangna-ranaut-visit-tajmahal-agra-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह ताज...अमेजिंग, ब्यूटीफुल!: ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा हुईं कंगना रणौत, परिवार संग किया दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह ताज...अमेजिंग, ब्यूटीफुल!: ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा हुईं कंगना रणौत, परिवार संग किया दीदार
Sun, 22 Nov 2026 03:53 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 22 Nov 2026 03:53 PM IST
सार
भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। ताज की खूबसूरती निहारते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। कंगना की एक झलक पाने के लिए पर्यटकों में होड़ मच गई।
विज्ञापन
ताजमहल पहुंचीं कंगना रणाैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मोहब्बत की बेमिसाल निशानी ताजमहल की एक झलक पाकर बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रणौत रविवार को मंत्रमुग्ध हो गईं। परिवार संग आगरा पहुंचीं कंगना ने जैसे ही रॉयल गेट से प्रवेश कर ताजमहल की अद्भुत आभा देखी, उनके मुंह से अनायास ही निकल पड़ा, वाह ताज... अमेजिंग, ब्यूटीफुल!
दोपहर करीब तीन बजे कंगना अपने परिजन के साथ पूर्वी गेट से स्मारक में दाखिल हुईं। अपने बीच कंगना को पाकर पर्यटक उत्साहित हो उठे। अभिनेत्री ने हाथ हिलाकर मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने करीब 45 मिनट ताज में बिताए। इस दौरान उन्होंने गाइड से ताज के निर्माण, मुगलकालीन स्थापत्य कला और पच्चीकारी की बारीकियों को समझा।
मुख्य गुंबद के भीतर शाहजहां और मुमताज की कब्रों का दीदार करने के बाद कंगना ने परिवार संग तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी ली। ताज की खूबसूरती को अपनी यादों और कैमरे में कैद कर करीब 3:45 बजे वह रवाना हो गईं।