फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Filled samples of six food items from Bikaner Express

बीकानेर एक्सप्रेस से छह खाद्य पदार्थों के नमूने भरे

Sun, 31 Oct 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Filled samples of six food items from Bikaner Express
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को शहर के बीकानेर एक्सप्रेस रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। यहां से टीम ने संदेह के आधार पर छह खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भरे। वहीं नियमों का पालन न करने पर सुधार के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाया। टीम ने ईशन नदी पुल के पास स्थित बीकानेर एक्सप्रेस रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स पर छापेमारी की। सभी खाद्य पदार्थों को बनाने की विधि व रखने की व्यवस्था आदि का गहराई से निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर टीम ने गोल मठरी, छेना टोस्ट स्वीट, मंचूरियन ग्रेवी, नमक पारा, लवली पारा और बर्कयुक्त बर्फी का नमूना जांच के लिए भरा। सभी छह नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

वहीं टीम ने दृश्य स्थानों पर विभाग से लिया गया लाइसेंस प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। रसोई के निरीक्षण के दौरान बंद ढक्कन का कूड़ादान रखने और बर्तनों को सुखाने के बाद भी उपयोग करने के लिए निर्देश दिए। प्रतिष्ठान में कार्यरत 42 स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए कहा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह और डीके वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed