फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fighting stone pelting and firing in Dayalbagh Terror spread due to fight between two groups

Agra: दयालबाग में मारपीट, पथराव और फायरिंग...दो गुटों में हुए झगड़े से फैली दहशत, चार गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 May 2025 09:20 AM IST
सार

आगरा के दयालबाग क्षेत्र के पोइया घाट में दो गुटों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इस दौरान फायरिंग से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 
 

विज्ञापन
Fighting stone pelting and firing in Dayalbagh Terror spread due to fight between two groups
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पोइया घाट (दयालबाग) में रविवार रात दो गुटों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। पुलिस के पहुंचने पर भी आरोपी एक-दूसरे पर हमला करते रहे। पुलिस ने बल प्रयोग कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे 2 तमंचे और बेसबॉल बैट बरामद हुए हैं। मामले में चौकी प्रभारी ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पुलिस ने चार युवक दबोचे 
थाना न्यू आगरा पुलिस ने बताया कि पोइया घाट पर रविवार की शाम को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग होने से दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बलवा कर रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। मगर, वो नहीं माने। किसी तरह से 4 लोगों को पकड़ा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी 
चौकी प्रभारी जागेश्वर सिंह ने एक पक्ष के विकास चौधरी, सौरभ चौधरी, आदित्य उर्फ शालू, हर्ष कुशवाह, नुन्नू उर्फ सुनील, अभिषेक चौधरी, रजत बघेल उर्फ छेनू, पारस, हरिओम चौधरी, 5-6 अज्ञात और दूसरे पक्ष के विष्णु वर्मा, देव, विष्णु बघेल, 4-5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी दयालबाग में नगला हवेली, बसेरा एन्क्लेव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि हर्ष, आदित्य, सौरभ सहित 4 को जेल भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed