{"_id":"5e9dca968ebc3ed5575d0ce5","slug":"fighting-kasganj-news-agr438662152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ड्यूटी को लेकर चिकित्साधीक्षक और चिकित्साकर्मी भिड़े, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ड्यूटी को लेकर चिकित्साधीक्षक और चिकित्साकर्मी भिड़े, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली(कासगंज)। ड्यूटी लगाए जाने को लेकर चिकित्साधीक्षक और मलेरिया विभाग के चिकित्साकर्मी में कहासुनी और मारपीट हो गई। सूचना पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग ने मामले में जांच कराए जाने की बात कही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्साधीक्षक कुलदीप सिंह एवं मलेरिया विभाग के चिकित्साकर्मी साजिद हुसैन के बीच सोमवार दोपहर बाद कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों में ही मारपीट भी हुई। चिकित्साधीक्षक का आरोप है कि चिकित्साकर्मी को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में ड्यूटी लगाई थी, लेकिन उसने ड्यूटी पर जाने से इंकार करते हुए अभद्रता की।
वहीं चिकित्साकर्मी का आरोप है कि उसने ड्यूटी पर जाने के लिए संसाधन मांगे, लेकिन चिकित्साधीक्षक ने संसाधन उपलब्ध न कराकर बदसलूकी की। दोनों के बीच मारपीट की जानकारी मिलने पर एसडीएम शिव कुमार, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
जहंा उन्होंने मामले की जानकारी ली। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। हांलाकि समाचार लिखे जाने तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भी घटना की जानकारी हुई। विभागीय अफसरों ने जांच कराए जाने की बात कही।
कराई जाएगी जांच
- चिकित्साधीक्षक और मलेरिया विभाग के चिकित्साकर्मी के बीच मारपीट की जानकारी मिली है। टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।