फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fighting between both sides over rasgulla in marriage in Agra, one died during treatment

Agra: निकाह में रसगुल्ले को लेकर बवाल, दूल्हों के भतीजे की मौत, छह लोग घायल

Thu, 27 Oct 2022 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Oct 2022 09:36 AM IST
सार

शादी में रसगुल्ला को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए, उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Fighting between both sides over rasgulla in marriage in Agra, one died during treatment
इसी मैरिज में हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कस्बा एत्मादपुर के विनायक भवन मैरिज होम में बुधवार रात को निकाह के दौरान रसगुल्ला प्लेट से गिरने पर बवाल हो गया। दो बहनों की बरात में बराती और घरातियों में जमकर लाठी-डंडे चले। कुर्सियां और टेबल फेंकी गईं। प्लेट से प्रहार किए गए। इसमें छह लोग घायल हो गए। दूल्हों के भतीजे की मौत हो गई। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान निवासी उस्मान कुरैशी की दो बेटियों जैनब फातिमा और साजिया फातिमा का निकाह खंदौली के मोहल्ला व्यापारी निवासी बाकर कुरैशी के बेटों जावेद और राशिद से तय हुआ था। बुधवार को बरात आई। एत्मादपुर के विनायक भवन मैरिज होम में निकाह का कार्यक्रम था। निकाह की रस्म से पहले बराती दावत खा रहे थे। 
विज्ञापन


रात में करीब 12:30 बजे एक बराती शाहरुख ने रसगुल्ला मांगा। टेबल पर खाना परोस रहे खड़े युवक ने चमचे से रसगुल्ला दिया, लेकिन वह प्लेट में जाने के बजाय जमीन पर गिर गया। शाहरुख ने दूसरा रसगुल्ला मांगा और सही से काम करने के लिए कुछ कहा। आरोप है कि नाराज युवक ने शाहरुख के सिर पर चमचा मार दिया। विवाद होने लगा लेकिन तब बड़े बुजुर्गों ने सभी को शांत करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को हुआ जमकर बवाल

इसके बाद बराती जाने लगे। 25 से 30 लोग ही रुके हुए थे। आरोप है कि 12:45 बजे के करीब घरातियों ने बरातियों को घेर लिया। रसगुल्ले खाने के बारे में पूछ-पूछकर उनकी पिटाई लगाने लगे। दूल्हों को कमरे में बंद कर दिया। दूसरी ओर से भी लोग जुट गए। पहले एक-दूसरे पर प्लेटें फेंकी। 

इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी। चाकूबाजी होने लगी। इसमें सनी पुत्र खलील, शाहरुख सहित 6 युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सनी की मौत हो गई। पुलिस ने सुबह 5 बजे परिजन को जानकारी दी। परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंचे तो सनी का शव मिला। 

सनी के पेट में कलछी मारी थी

एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मृतक के चाचा काला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि रसगुल्ले को लेकर उनके भतीजे सनी, शानू,  साहय, नाजिम, शाहिद, कलुआ, लाला पर आरिफ, अलकाश, अनवार, रिजवान, दिलशाद, राशिद, मन्नू, मोनू, सेठी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घायल सनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सनी के पेट में कलछी मारी गई थी, जिससे उसकी जान गई। सनी रिश्ते में दूल्हों का भतीजा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed