फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fighting and firing in village panchayat meeting

ग्राम पंचायत की बैठक में हुई मारपीट और फायरिंग

Fri, 28 May 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fighting and firing in village panchayat meeting
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव नगला मितकर में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों की संख्या अधिक होने के चलते जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्ष के बीच विवाद ने तूल पकड लिया और मारपीट व फायिंरग हुई। छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया। उपद्रव कर रहे लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी से कार्रवाई रजिस्टर लेकर फाड़ दिया। मामले में ग्राम प्रधान की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव नगला मितकर निवासी ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह लगातार दूसरी बार प्रधान बने हैं। शुक्रवार को गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल पर ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की खुली बैठक हो रही थी। इसमें समितियों का गठन करा रहे थे। आरोप है तभी विपक्षी अपने समर्थकों के साथ वहां आकर गाली गलौज करने लगा। हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक अधिक होने के चलते प्रधान पक्ष पर हावी हो गए। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आने के बाद मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा फायरिंग की गई। छर्रे लगने से तेजवीर निवासी नगला कोठी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उपद्रव कर रहे लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी से रजिस्टर छीनकर फाड दिया। मारपीट में प्रधान पक्ष के अजय कुमार आदर्श, रजनेश, आदित्य, योगेंद्र, प्रमोद व चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed