फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fighting and firing due to enmity in Mahadeva

महादेवा में रंजिश के चलते की गई मारपीट और फायरिंग

Sat, 29 May 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fighting and firing due to enmity in Mahadeva
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव महादेवा में शुक्रवार की रात रंजिश के चलते प्रधान व उसके साथियों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। फायरिंग और मारपीट में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव महादेवा निवासी किशन पाल शुक्रवार की शाम छोटे भाई रामगोपाल व गांव के रामवीर सिंह के साथ पदम सिंह के लड़के की लग्न समारोह में शामिल होने गए थे। सभी लोग दावत खा रहे थे, तभी वहां मौजूद ग्राम प्रधान अमित कुमार, अनुराग, देवेश, कमल कुमार से विवाद हो गया। आरोप है प्रधान पक्ष के लोगों ने मारपीट व पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इससे आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। आरोपियों ने फायरिंग भी की। गोली लगने से रामवीर सिंह और रामगोपाल घायल हो गए। किशन पाल ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी प्रधान व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी प्रधान अमित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed