फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fight with two gruop

बकाया वसूली को गई विद्युत टीम से बकाएदार भिड़े

Sun, 28 Feb 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
fight with two gruop
विद्युत बकाए के भुगतान के क्षेत्र के गांव अजीतपुर में विद्युत टीम पहुंची। बकाया भुगतान न होने के कारण नलकूप की लाइन काटने पर विद्युत टीम और बकाएदार ग्रामीणों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि विद्युत टीम के साथ नामजद आरोपियों ने मारपीट की। और फांवड़े से प्रहार किया। इस मामले में मारपीट और हमला करने के आरोपी बकाएदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा बकाए की वसूली का अभियान चल रहा है। बकाया वसूली का भुगतान लेने के लिए लाइनमैन पप्पू पुत्र रामपाल, अपने साथी प्रताप सिंह, हसन, सुरेंद्र सिंह, सोनू के साथ पहुंचे। बकाए का भुगतान न होने पर सुरेंद्र सिंह की नलकूप की लाइन विद्युत टीम के कर्मी काटने लगे तभी सुरेंद्र सिंह और गांव के ही कुंवर पाल व दो अन्य ग्रामीणों ने विद्युत टीम का विरोध किया। विरोध करने पर ग्रामीणों और विद्युत कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। लाइन मैन पप्पू ने आरोप लगाया है कि उस पर और उसके साथियों पर हमले से प्रहार किया गया और पत्थर भी मारे गए। ग्रामीणों ने मारपीट की। इन आरोपों की प्राथमिकी पप्पू ने सुरेंद्र, कुंवर पाल व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed