{"_id":"67d3a57c4cc527937604bcde","slug":"fight-with-the-wife-hurt-husband-set-himself-on-fire-police-saved-his-life-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होली से एक दिन पहले पत्नी से हुआ झगड़ा...आहत पति ने खुद को लगा ली आग, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होली से एक दिन पहले पत्नी से हुआ झगड़ा...आहत पति ने खुद को लगा ली आग, पुलिस ने बचाई जान
Fri, 14 Mar 2025 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Mar 2025 09:11 AM IST
सार
होली से एक दिन पहले पति और पत्नी में झगड़ा हो गया। पत्नी के व्यवहार से वो इस कदर आहत हो गया, कि कमरा बंदकर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। आग बुझाते हुए उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा के नगला पदी में बृहस्पतिवार शाम पत्नी से विवाद होने पर पति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कपड़ों को इकट्ठा कर आग लगा दी। जान देने की कहने लगा। पत्नी ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पति को निकाला और थाना न्यू आगरा पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शाम 5 बजे सूचना मिली थी। नगला पदी निवासी रिंकू कमरे में बंद होकर जान देने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बिना देर किए दरवाजा तोड़ा। युवक को बाहर निकाला। आग को भी बुझा दिया। युवक के जलने की आशंका पर उसे अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक ने मामूली झुलसना बताया।
इस पर उसे थाने लाया गया। वह फिर से जान देने की कहने लगा। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में रखा हुआ है। प्रभारी ने बताया कि वह नशे की हालत में है। उसकी काउंसिलिंग की जा रही है।