फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIGHT

प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Jun 2020 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
FIGHT
मोदी और शाह के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर की थी टिप्पणी, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बताए जा रहे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। सोशल मीडिया पर आर्डिनेंस फैक्ट्री के नाम से बनाए एक ग्रप पर प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करना एडमिन सहित चार लोगों को महंगा पड़ गया। मामले में भाजपा के एक पूर्व पदाधिकारी ने फैक्ट्री के दो कर्मचारियों सहित चारों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता पुत्र आरडी गुप्ता निवासी तेलमिलरोड ने थाना टूंडला में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि ओर्डिनेंस फैक्ट्री हजरतपुर में यूनिट रन कैंटीन, ओईएफएच नाम से एक व्हाएट्स ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप के एडमिन विनोद यादव व एच मलिक हैं।
विज्ञापन

इस ग्रुप पर फिरदोस व जाकिर आदि जो ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के ही कर्मचारी हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पर कई आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं। ग्रुप पर की जाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट से जनभावना भड़क सकती है। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने ग्रुप एडमिन विनोद यादव, एच मलिक व पोस्ट करने वाले फिरदोस व जाकिर नाम पता अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर प्रधानमंत्री व ग़ृहमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों व एडमिन के विरुद्ध आई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
जेएन अस्थाना
थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed