फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fight over development work in agra

रामबरात से पहले जनकपुरी में 'महाभारत', महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 11 Sep 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 11 Sep 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
fight over development work in agra
जनकपुरी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में राम बरात के स्वागत के लिए सजाई जा रही जनकपुरी में सोमवार को महाभारत हो गया। विकास कार्यों को लेकर जनक महल के  सामने जाम लगा रही महिलाओं को नगला अजीता से आए लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान तीन महिलाओं समेत चार लोगों के चोटें आई हैं।  
विज्ञापन

 
बता दें कि सोमवार दोपहर में करीब 1.30 बजे आवास विकास कालोनी सेक्टर 11 की महिलाओं ने जनक महल के पास बल्लियां रखकर जाम लगा दिया था। महिलाओं का कहना था कि जनक महल के सामने की सड़क जर्जर है, लेकिन उसे सुधार नहीं जा रहा है। 
विज्ञापन


इसी बीच राजा जनक (ललित नारायण पाराशर) के दामाद कार से गुजर रहे थे। महिलाओं ने कार रोकने की कोशिश की तो उनसे उनका विवाद हो गया। आरोप है कि प्रदर्शनकारी महिलाओं ने राजा जनक के दामाद से मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इसकी जानकारी आयोजन कमेटी और जनक परिवार को हुई तो नगला अजीता से कई युवक पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट कर दी, यही नहीं उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इससे पूर्व हमलावर युवक भाग निकले। इस घटना से क्षेत्र में तनाव है। पीड़ित अजय भदौरिया ने बताया कि हमलावर युवकों के पास हथियार भी थे।

एससी आयोग अध्यक्ष के समक्ष उठा मामला

जनकपुरी विकास कार्यों का निरीक्षण को पहुंचे एससी आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया और विधायक जगन प्रसाद गर्ग के समक्ष पीड़ितों ने मामला उठाया। कठेरिया ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

प्रदर्शनकारी महिला कल्पना का कहना है कि मौके पर पहुंचे दर्जनों युवकों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी थी। युवकों ने बाल पकड़कर घसीटा और जमीन पर गिराकर पिटाई की। क्षेत्रीय निवासी वृद्धा मुन्नी देवी का कहना है कि हमलावरों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी थी। उन्होंने मुझे भी नहीं बख्शा और लाठी मारकर घायल कर दिया। 

मामले में थाना प्रभारी जगदीशपुरा का कहना है कि जनक महल के सामने सड़क न बनने पर मोहल्ले की महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। इसी बीच राजा जनक बने ललित नारायण पाराशर का दामाद का वहां से निकलने पर महिलाओं से विवाद हो गया। किसी ने दामाद को चांटा मार दिया। बाद में दामाद पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने महिलाओं से मारपीट की है। मामले की जांच की जा रही है। किसी पक्ष ने थाने पर तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed