फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIGHT

व्यवस्था की लाचारी- मजरूमी चिट्ठी के इंतजार में अस्पताल के बाहर इलाज को तड़पती रही महिला

Mon, 01 Jun 2020 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
FIGHT
कासगंज। पुलिस की अनदेखी और स्वास्थ्य महकमे की हकीकत किसी से छिपी नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण सोमवार को सामने आया है। कागजी औपचारिकता पूरी न होने पर एक मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक महिला इलाज के लिए अस्पताल के बाहर घंटों तड़पती रही। सुन्नगढ़ी थाना पुलिस और जिला अस्पताल के चिकित्सक एक दूसरे को नियमों का हवाला देकर टालते रहे। सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंची महिला का चार बजे इलाज शुरू हो सका।
विज्ञापन

सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव चिरौली निवासी संतोषी देवी पत्नी रविंद्र सुबह 7 बजे अपनी गली से भैंस लेकर गुजर रही थी। सामने गांव के ही छत्रपाल की बाइक खड़ी थी। उन्होंने बाइक हटाने को कहा तो विवाद हो गया। छत्रपाल, नेकराम और सौरभ ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को गंजडुंडवारा सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां से उसे कासगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां महिला पहुंची और घटनाक्रम बताया तो चिकित्सकों ने पुलिस की मजरूमी चिट्ठी मांगी। जबकि महिला का पति रविंद्र महिला को सीधे अस्पताल ले गया था इसलिए मजरूमी चिट्ठ नहीं थी। उसने पुलिस से संपर्क किया। सुन्नगढ़ी थानाध्यक्ष ने चिकित्सक से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने हवाला दिया कि बिना मजरूम चिट्ठी के मारपीट में घायल महिला का मेडिकल नहीं किया जा सकता। जबकि थानाध्यक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंची महिला को शाम 4 बजे तक तड़पती रही। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी मिली तब उसका इलाज किया गया।
- महिला थाने न आकर सीधे इलाज को चली गई। चिकित्सकों को घायल का इलाज करना चाहिए। मारपीट का मुकदमा लिखने में बिलंब है। इलाज में बिलंब नहीं होना चाहिए। - राजेश मीना, थाना प्रभारी, सुन्नगढ़ी।

- महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। मारपीट की मेडिकल रिपोर्ट मजरूमी चिट्ठी के आधार पर ही तैयार होती है। उसके लिए चिट्ठी की जरूरत है।- डॉ. वीके राजपूत, चिकित्साधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed