फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight in Prakash Puram Food Short in Marriage Crime News

शादी में कम पड़ गया खाना, टिप्पणी करने पर पड़ोसियों में हुआ हंगामा, जमकर चले लाठी-डंडे

Thu, 19 Dec 2019 02:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Dec 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Fight in Prakash Puram Food Short in Marriage Crime News
demo
टेढ़ी बगिया स्थित प्रकाश पुरम में शादी में खाना कम पड़ने को लेकर टिप्पणी करने पर पड़ोसियों में विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पिटाई लगाई। इसमें चार लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


प्रकाश पुरम निवासी आरिफ पुत्र फकीर मोहम्मद के परिवार में सोमवार को शादी थी। इसमें मोहल्ले के लोग भी आए थे। शादी में कुछ लोग खाना नहीं खा सके। इस पर आरिफ के पड़ोसी जफरू ने टिप्पणी कर दी। तब तो मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को एक बार फिर पड़ोसी आमने सामने आ गए। जफरू पक्ष ने आरिफ पक्ष से खाना कम पड़ने को लेकर टिप्पणी कर दी। इस बात पर कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि जफरू, सद्दाम, शाहरुख, असलम, लतीफ, शाहिद, निजाम और रुखसाना सहित सात-आठ लोग घर में घुस आए। उन्होंने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरिफ पक्ष के जाकिर का पैर तोड़ दिया।

इसके अलावा शमशाद, फिरोज, शबनम के चोट आईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सद्दाम, शाहिद, असलम, लतीफ और शाहरुख को पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed