फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fight broke out between husband and wife over consuming gutkha in Agra matter reached thana

UP: 'गुटखा खाकर घर के हर कोने में पीक मारती है पत्नी' विवश पति ने थाने में रोया दुखड़ा; सुनकर पुलिस भी हैरान

Mon, 25 Dec 2023 12:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 12:06 PM IST
सार

आगरा में विवश पति थाने पहुंचा और दुखड़ा रोया। कहा कि  'पत्नी गुटखा खाकर घर के हर कोने में पीक मारती है' पीड़ा सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन
fight broke out between husband and wife over consuming gutkha in Agra matter reached thana
woman demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मायके से ससुराल न ले जाने पर नाराज पत्नी परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गई। उसने मदद की गुहार लगाई। तीन तारीखों पर भी समझौता न होने पर पति के खिलाफ केस दर्ज करने की संस्तुति की गई है। मामला हरी पर्वत थाना क्षेत्र के जीवनी मंडी का है। इनकी शादी आठ माह पहले हुई थी।

विज्ञापन


काउंसलर डॉ. अमित गौड़ के मुताबिक पति जूते का काम करता है। उसका कहना है कि पत्नी गुटखा खाकर घर के हर कोने में पीक मार देती है। गुटखा दुकान से खुद लाती है। किसी की इज्जत भी नहीं करती। इस बात से नाराज होकर मायके भेज दिया था। वहीं पत्नी का कहना है कि वह गुटखा खाती है। मगर, किसी के सामने नहीं खाती। घर में साफ सफाई का भी ध्यान देती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अटल बिहारी वाजपेयी जयंती: पूर्व पीएम की जन्मस्थली जाएंगे सीएम योगी, सांस्कृतिक संकुल केंद्र का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पति ने शादी के दो महीने के बाद ही मायके भेज दिया। इसके बाद कभी लेने के नहीं आया। वह पिछले छह महीनों से मायके में है। दंपती में पहली तारीख पर समझौता हो गया था। पत्नी ने गुटखा न खाने के लिए हामी भरी थी। बाद में फिर खाने से झगड़ा हो गया। इसके बाद तीन तारीखों पर और बुलाया लेकिन बात नहीं बन सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed