फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight between two parties over filling water from tanker, youth injured

Agra News: टैंकर से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक घायल

Sat, 08 Nov 2025 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over filling water from tanker, youth injured
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के संजीव नगर में पानी के टैंकर से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। संजीव नगर, फाउंड्री नगर निवासी अंशु कुमार ने बताया कि उसके भाई प्रशांत कुमार की पड़ोसी विष्णु से पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात पर विष्णु ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आ गया और प्रशांत पर हमला कर दिया। मारपीट में प्रशांत के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। -संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed