{"_id":"634cd6c3947402747a398121","slug":"fight-between-two-parties-in-achhnera-may-village-police-on-spot-one-dead-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: खेत की मेड़ जोतने के विरोध पर चचेरे भाई की हत्या, लाठी-डंडे से पीटने के बाद घोंटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: खेत की मेड़ जोतने के विरोध पर चचेरे भाई की हत्या, लाठी-डंडे से पीटने के बाद घोंटा गला
Mon, 17 Oct 2022 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:44 AM IST
सार
आगरा में थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव मई में ताऊ के लड़कों से विवाद होने के बाद युवक अकेला पड़ गया। बताया गया है कि आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
गांव में पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव मई में खेत की मेड़ जोतने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चचेरे और तयेरे भाई आमने-सामने आ गए। एक ने दूसरे पर लाठी डंडे से हमला बोला। चचेरे भाई ओमवीर (35) की हत्या कर दी गई। हमले के बाद आरोपी भाग निकले। मृतक के परिजन का आरोप है कि ओमवीर पर पहले लाठी-डंडे से हमला बोला गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हमले में मृतक के पिता और मां भी घायल हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गांव मई में पुरुषोत्तम और उनके ताऊ के बेटे उदयवीर के खेत बराबर में हैं। दोनों के बीच तकरीबन दो महीने पहले खेत की मेड़ को लेकर विवाद हुआ था। गांव और परिवार के लोगों ने बातचीत के बाद विवाद शांत करा दिया। सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे पुरुषोत्तम, उनकी पत्नी और बेटा ओमवीर (35) खेत पर बनी अपनी झोपड़ी में बैठे हुए थे। तभी उदयवीर, उसका बेटा लोहरे, पत्नी कमलेश, बेटी रचना और प्रीति आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मई में पुरुषोत्तम और उनके ताऊ के बेटे उदयवीर के खेत बराबर में हैं। दोनों के बीच तकरीबन दो महीने पहले खेत की मेड़ को लेकर विवाद हुआ था। गांव और परिवार के लोगों ने बातचीत के बाद विवाद शांत करा दिया। सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे पुरुषोत्तम, उनकी पत्नी और बेटा ओमवीर (35) खेत पर बनी अपनी झोपड़ी में बैठे हुए थे। तभी उदयवीर, उसका बेटा लोहरे, पत्नी कमलेश, बेटी रचना और प्रीति आईं।
विज्ञापन
ऐसे शुरू हुआ संघर्ष
आरोप है कि उदयवीर और लोहरे ने ट्रैक्टर से खेत की मेड़ काट दी। इसके बाद जोतना शुरू कर दिया। इसका पुरुषोत्तम और ओमवीर ने विरोध किया। मगर, वो माने नहीं। आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। ओमवीर को घायल कर दिया। वह गिर पड़ा। इसके बाद साफी से गला दबा दिया। पुरुषोत्तम और उनकी पत्नी ने बचाने का प्रयास किया। मगर, उनकी भी लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
दोनों ने जान बचाने के लिए शोर मचाया। इसके बाद गांव की तरफ भागे। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। पुरुषोत्तम खेत पर आए तो बेटा ओमवीर पड़ा हुआ था। वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।