{"_id":"687793bed840bcadce03ef47","slug":"fight-between-municipal-corporation-team-and-shopkeepers-over-encroachment-removal-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: अतिक्रमण हटाने पर विवाद...नगर निगम की टीम और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस चाैकी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अतिक्रमण हटाने पर विवाद...नगर निगम की टीम और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस चाैकी पर हंगामा
Wed, 16 Jul 2025 05:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 16 Jul 2025 05:46 PM IST
सार
आगरा में अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद हो गया। नगर निगम की टीम और दुकानदारों में मारपीट हो गई। पुलिस चाैकी में भी दोनों पक्षों में हंगामा हुआ।
विज्ञापन
दुकानदारों और निगम की टीम में मारपीट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खेरिया मोड़ (जगनेर रोड) पर बुधवार दोपहर भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के चाचा की मिठाई की दुकान में प्लास्टिक के गिलास मिले। एक हजार रुपये का चालान काटने पर दुकानदार और नगर निगमकर्मियों में शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दुकानदार को बचाने आए भाई और पत्नी को भी पीटने का आरोप है। दोनों पक्षों ने पुलिस चाैकी पर भी हंगामा किया। दोनों पक्ष के 3-3 लोगों का मेडिकल पुलिस ने कराया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
जगनेर रोड पर जगदीश कुशवाहा की नत्थी मिष्ठान भंडार नाम से दुकान है। वह खेरागढ़ से विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के रिश्ते के चाचा हैं। दुकान के बगल में शराब का ठेका भी है। दुकानदार ने बताया कि सुबह 10 बजे दुकान खोली थी। दोपहर में 1 बजे नगर निगम के सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर (एसएफआई) प्रदीप गाैतम आए। दुकान में रखे प्लास्टिक के 4 गिलास और पॉलिथीन पर चालान काटने लगे।
ये भी पढ़ें-UP: कमरे में सो रही थी नौ वर्षीय मासूम, तभी बिस्तर में घुस आया कोबरा, चेहरे पर ऐसी जगह डसा...नहीं बच सकी जान

उन्होंने कहा कि 5000 का चालान होगा। कुछ कम करने के लिए विधायक का नाम लेते ही सेनेटरी इंस्पेक्टर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। भाई मुकेश कुशवाहा को बुलाया। उन्होंने भी समझाया लेकिन वो नहीं माने। तीन हजार लेने के बाद एक हजार की रसीद देकर चले गए। विरोध करने पर सील कराने की धमकी देकर चले गए।
दुकानदार ने बताया कि बाद में बुलडोजर लेकर अपने 15-20 कर्मचारियों के साथ डंडे लेकर आए। उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा। बचाने आए भाई नीरज और पत्नी मंजू की भी पिटाई की। डर की वजह से दूसरे दुकानदार बचाने नहीं आए। उन्होंने पुलिस चाैकी में तहरीर दी। बाद में कर्मचारियों ने बुलडोजर से काउंटर, दुकान का शटर तोड़ दिया।

उधर, एसएफआई प्रदीप गाैतम का कहना है कि दुकानों पर कार्रवाई की जा रही थी। नत्थी मिष्ठान भंडार के दुकानदार चालान का विरोध करने लगे। अभद्रता की। शमन शुल्क देने से मना किया और लोहे की सरिया से हमला बोला दिया। सफाई मित्र भोला और मधुसूदन के सिर और कंधे पर चोट लगी है। पथराव भी किया गया। वह किसी तरह बच सके। बाद में अतिक्रमण की कार्रवाई की गई।
मारपीट के बाद दोनों पक्ष सराय ख्वाजा पुलिस चाैकी पहुंचे। करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। बाद में 6 लोगों को मेडिकल के लिए भेजा गया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि जगदीश, नीरज और मंजू कुशवाहा, वहीं निगम कर्मचारी प्रदीप गाैतम, भोला और मधुसूदन का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

प्रवर्तन प्रभारी, नगर निगम डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नगर निगम कर्मचारियों से विवाद हुआ है। तीन कर्मियों के चोट आई हैं। थाने में तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विधायक बोले, मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने बताया कि रिश्तेदार की दुकान पर निगमकर्मी गए थे। गलत तरीके से चालान की कार्रवाई की। अभद्रता की गई। वो लखनऊ में हैं। इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष लेकर जाएंगे। आगरा आकर नगरायुक्त और जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। कार्रवाई बिना मजिस्ट्रेट की माैजूदगी में की गई। यह नियम विरुद्ध है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन