{"_id":"5984397f4f1c1bfc358b4840","slug":"fifty-crore-budget-for-janmashtami-celebration-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाड़ले कन्हैया के जन्मदिन पर खर्च होंगे पचास करोड़, मथुरा में शुरू हुईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाड़ले कन्हैया के जन्मदिन पर खर्च होंगे पचास करोड़, मथुरा में शुरू हुईं तैयारियां
अजय खंडेलवाल/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज के लाड़ले और योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव ब्रज के पांच हजार मंदिरों में धूमधाम से मनेगा। इसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। कान्हा के जन्मोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जारी हैं। इस उत्सव पर 50 करोड़ की धनराशि खर्च होने का अनुमान है।
इस बार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मथुरा में 15 अगस्त की मध्य रात्रि को मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मल्लपुरा स्थित ठाकुर केशव देव मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधारमण मंदिर, राधा दामोदर व गोकुल के मंदिरों में ही इस उत्सव पर 20 से 25 करोड़ का खर्च हो जाता है।
मथुरा-वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना, नंदगांव सहित जिले के करीब 5 हजार मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इन उत्सवों में खर्च होने वाली धनराशि का आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर जाएगा।

देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु
mathura
- फोटो : amar ujala
भगवान श्रीकृष्ण के भक्त अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा सहित विश्व के कई देशों में रहते है। इसके अलावा इस उत्सव में शामिल होने के लिये पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, बिहार सहित देश के अधिकांश राज्यों से श्रद्धालुओं का आगमन होता है।
इस उत्सव में करीब दस लाख श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान है। ये श्रद्धालु तीन दिनों तक ब्रज के मंदिरों में भ्रमण करते है यहां के लोग इनके स्वागत सत्कार के लिये प्रसाद वितरण की व्यवस्था करते है।
मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी बताते हैं श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर उनका जन्मोत्सव सबसे बड़ा उत्सव है। इसमें ठाकुर जी के जन्म अभिषेक में केशर, दूध सहित दुर्लभ जड़ी बूटियों का प्रयोग किया जाता है।
रत्नजड़ित आभूषणों से सजाया जाता है। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत सत्कार प्रसाद की स्टॉलें लगाई जाती हैं। इसमें करीब 50 करोड़ से अधिक धनराशि का व्यय हो जाता है।

इस पर होता है खर्चा
mathura
- फोटो : amar ujala
जन्म अभिषेक - 2.5 करोड़
सजावट, फूलबंगला - 10 करोड़
पोशाक, शृंगार - 05 करोड़
ठाकुर जी के आभूषण - 10 करोड़
प्रसाद वितरण, स्टॉल - 25 करोड़
सजावट, फूलबंगला - 10 करोड़
पोशाक, शृंगार - 05 करोड़
ठाकुर जी के आभूषण - 10 करोड़
प्रसाद वितरण, स्टॉल - 25 करोड़