Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fiance took her to Haridwar and Mansoori After engagement did so much dirty work in hotel

UP: सगाई के बाद हरिद्वार और मंसूरी ले गया मंगेतर...होटल में किया इतना गंदा काम, जीते जी मर गई वो

Tue, 04 Mar 2025 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Mar 2025 03:06 PM IST
सार

युवती की जिस युवक से सगाई हुई, वो पापी निकला। सगाई के बाद मंगेतर उसे घुमाने के बहाने मंसूरी और हरिद्वार ले गया। यहां होटल में युवती के साथ गंदा काम किया। अब आरोपी ने शादी से मना कर दिया है। 

 

विज्ञापन
fiance took her to Haridwar and Mansoori After engagement did so much dirty work in hotel
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवती को सगाई के बाद मंगतेर संग घूमने जाने की ऐसी सजा मिलेगी, उसने सोचा भी नहीं था। पीड़िता ने बताया कि मंगेतर उसे अपने साथ हरिद्वार और मंसूरी ले गया। यहां एक होटल में ठहरने के दौरान आरोपी ने नशीली गोलियां खिला दीं। इसके बाद पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब बात शादी की आई, तो आरोपी का सच सामने आ गया। पता चला कि उसकी पहले से शादी हो गई है। वो किसी दूसरी महिला के साथ भी रहता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: हाथ-पैर बांधे, फिर चाकू से गला काटा...बहन को इसलिए दी खौफनाक मौत, ताकि भांजे को पता रहे; उसने बड़ी गलती की
विज्ञापन


 
Trending Videos

यहां का है मामला 
थाना सैंया के गांव में रिश्तेदारी में रह रही युवती ने बताया कि बिचौलिए के माध्यम से गाजियाबाद निवासी युवक से शादी की बात तय हुई। 13 मार्च 2024 को युवती की सगाई गौरव से परिजनों की मौजूदगी में हो गई। इसके बाद शादी को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। शादी की बातचीत के बीच युवती की गौरव से बातचीत होने लगी। गौरव ने उसे अपने साथ घूमने के लिए कहा। युवती भी इस बात पर राजी हो गई कि कुछ दिन बाद तो शादी हो जानी है। ऐसे में उसके मना करने पर कहीं रिश्ता टूट न जाए। 

ये भी पढ़ें -   UP: पहले पत्नी, फिर पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी; इसलिए दोनों ने मौत को लगाया गले
विज्ञापन

होटल में बनाए शारीरिक संबंध 
पीड़िता ने बताया कि गौरव उसे अपने साथ घुमाने के बहाने हरिद्वार और मंसूरी ले गया। इस दौरान वे लोग एक होटल में ठहरे। यहां गौरव ने उसे नशीली पदार्थ खिला दिया, जिससे वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में गौरव ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बात की जानकारी होने पर उसने विरोध किया, तो गौरव अभद्रता करने पर उतारू हो गया। 
विज्ञापन

जान से मारने की दे रहा धमकी 
इस दौरान पीड़िता को इस बात की भी जानकारी हुई कि गौरव की शादी हो चुकी है। वो दूसरी महिला के साथ भी समय बिता रहा है। शिकायत पर गौरव के माता पिता ने तलाक दिलवाने की बात कही। छह माह बाद फिर से शिकायत पर जान की धमकी दी। भाई और बिचौलिए के साथ बात करने के लिए गौरव के घर पहुंची पीड़िता की आरोपी और परिजन ने पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर के दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed