फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FH clash between two groups of students in medical colleges

एफएच मेडिकल कालेज में छात्रों के दो गुट के बीच संघर्ष

Mon, 12 Jan 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 12 Jan 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
आगरा-फीरोजाबाद हाईवे स्थित एफएच कालेज में छात्रा से बात करने पर हुए विवाद में एमबीबीएस छात्रों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया। छात्रों के अलग-अलग संप्रदायों का होने के कारण मामला संवेदनशील हो गया। आगरा और फीरोजाबाद थाने की पुलिस पहुंच गई। पांच छात्रों को हिरासत में लिया गया है। कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन

एफएच मेडिकल कालेज में एमबीबीएस का छात्र कुनाल दलाल रविवार रात को एक छात्रा से बात कर रहा था। तभी वहां मुरादाबाद निवासी परवेज खान पहुंच गया। दोनों के बीच छात्रा को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट होने लगी। झगड़े की खबर मिलते ही कुनाल और परवेज के साथी भी वहां आ गए। इनमें जमकर लात घूंसेऔर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ। इसमें कई छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन

संघर्ष की सूचना पर कालेज का स्टाफ भी आ गया। उनकी सूचना पर आगरा और फीरोजाबाद से पुलिस फोर्स वहां पहुंची। इस दौरान कालेज के दूसरे स्टूडेंट दहशत में आ गए। पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में ले लिया है। एहतियात के तौर पर कालेज में फोर्स तैनात कर दी गई है। घायल छात्रों को उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed