फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fever wreaks havoc, two patients including girl die

Agra News: बुखार का कहर, बच्ची सहित दो मरीजों की मौत

Fri, 13 Sep 2024 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fever wreaks havoc, two patients including girl die
मैनपुरी। बुखार कहर दिखने लगा है। बुखार से पीड़ित बच्ची सहित अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां 56 मरीज भर्ती कराए गए। सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों की भीड़ दिखाई दी। बुखार और सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित 56 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। गांव रठेरा निवासी अखिलेश कुमार की पांच साल की पुत्री लाडो को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उसका मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार करा रहे थे। बुधवार रात उपचार के दौरान लाडो की मौत हो गई। इसके अलावा करहल चौराहे के निकट निवासी छोटे (50) को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने गंभीर हालत में छोटे को बुधवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह छोटे की मौत हो गई।
विज्ञापन




इंडोर वार्ड फुल, हृदय रोग विभाग में भर्ती कराए मरीज
जिले में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ने के साथ ही अस्पताल का इंडोर वार्ड फुल हो गया है। सीएमएस के आदेश पर हृदय रोग विभाग को खोल दिया गया है। यहां 20 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुखार से पीड़ित एक मरीज की जिला अस्पताल में मौत हुई है। अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए 20 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। मरीज और बढ़ने पर और बेड की व्यवस्था कराई जाएगी। बेड की कोई कमी नहीं है। - डॉ. मदनलाल, सीएमएस, महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल



अचानक हुआ सीने में दर्द, अस्पताल में मृत किया घोषित

भोगांव। पुरानी आलू मंडी में फल की ठेल लगाए दुकानदार के सीने में अचानक दर्द हुआ। वह तड़पता हुआ गिर गया। साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी श्रीचंद्र (50) पुरानी आलू मंडी में फल की ठेल लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। बृहस्पतिवार शाम वह ठेल पर बैठा था। अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और श्रीचंद्र छटपटाता हुआ गिर गया। आसपास मौजूद दुकानदारों ने तुरंत परिजन को जानकारी दी। श्रीचंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाय गया। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन श्रीचंद्र का शव लेकर गांव चले गए।





बीमारियों की रोकथाम के लिए जिम्मेदारी से करें काम

मैनपुरी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर सीडीओ नेहा बंधु की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। बैठक में सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बीमारियों से बचाव के लिए जिम्मेदारी से काम करें। लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने अब तक कार्यकलापों की जानकारी ली। सीडीओ ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के उपचार में लापरवाही की शिकायत पर कठोर कार्रवाई होगी। बैठक के दौरान सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता, सीएमएस डॉ. मदनलाल, डॉ. एके वर्मा, डॉ. शशांक कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed