{"_id":"630a621b82bad56b99364f54","slug":"fever-victim-pulled-out-of-emergency-by-pushing-along-with-father-mainpuri-news-agr544811013","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर और स्टाफ ने बुखार पीड़ित बच्ची को नहीं किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर और स्टाफ ने बुखार पीड़ित बच्ची को नहीं किया भर्ती
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में शुक्रवार की रात बुखार से पीड़ित बच्ची को लेकर पहुंचे पिता ने डॉक्टर और स्टाफ पर बच्ची को भर्ती नहीं किए जाने का आरोप लगाया। स्टाफ द्वारा अभद्रता किए जाने की बात भी कही है।
शहर के राधारमन रोड निवासी राजेश कुमार बीमार पुत्री को उपचार दिलाने शुक्रवार की रात जिला अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि रात 10 बजे के करीब डॉक्टर और स्टाफ से उन्होंने बुखार से पीड़ित बच्ची को भर्ती करने के लिए कहा लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देते हुए भर्ती करने से मना कर दिया। जब ज्यादा कहा तो गार्ड से बच्ची और पिता को इमरजेंसी से धक्के देकर बाहर निकलवा दिया गया। पीड़ित रात दो बजे तक अस्पताल में भटकता रहा पर उसे उपचार नहीं मिल सका। शनिवार की सुबह उसने सीएमएस से शिकायत की तो बच्ची को भर्ती कर उपचार दिलाया। बच्ची की मां नीतू अस्पताल में भर्ती थी जिसे डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया जबकि उसे आराम नहीं था। सीएमएस ने डॉक्टर को फटकार लगाई और नीतू को भी फिर से भर्ती कराया।
बच्ची को भर्ती न किए जाने की शिकायत उसके पिता ने की थी। बच्ची की स्थिति भर्ती के लायक नहीं थी। परिजन की मांग पर उसे भर्ती करा दिया गया है। मां को भी भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मदन लाल, सीएमएस