फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fever killed six including three children

बुखार ने तीन बच्चों समेत छह की ली जान

Thu, 30 Sep 2021 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fever killed six including three children
बाह/पिनाहट/फतेहाबाद। जिले में बुधवार को बुखार से तीन बच्चों समेत छह की जान चली गई। बाह के गुमान सिंह का पुरा में प्रेम शंकर (5), सुंसारपुरा में कमला देवी (40), पिनाहट के हुसैनपुरा गांव में छह माह की खुशबू, करकोली की नव्या (11), डौकी के एत्मादपुर मदरा के देवांशु (16) और बरहन के गढ़ी थलू निवासी मेघ सिंह (50) की मौत हो गई। इसमें देवांशु और प्रेमशंकर की मौत परिजन डेंगू से बता रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बीते 15 दिन में बुखार से 40 और डेंगू से एक मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बाह के गुमान सिंह पुरा गांव में पांच साल के मासूम प्रेम शंकर की बुधवार को मौत हो गई। पिता रूप सिंह ने बताया कि बुखार आने पर प्रेम को पहले बाह, फतेहाबाद फिर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने डेंगू होना बताया था। बुधवार तड़के चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रेमशंकर के चचेरे भाई बबलू की भी बुखार से हालत खराब है। सुंसारपुुरा की कमला देवी को भी तीन दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को गुमान सिंह पुरा आने पर हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैनपुरा निवासी रिंकू ने बताया कि खुशबू को दो दिन से बुखार आ रहा था। पिनाहट के एक निजी चिकित्सक से दवा दिलाई थी। मंगलवार की रात करीब 10 बजे अचानक तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। वहीं करकोली निवासी नव्या को भी दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को हालत बिगड़ने पर आगरा के निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां भोर में करीब तीन बजे उसकी सांसें थम गईं।
डौकी क्षेत्र के गांव एत्मादपुर मदरा निवासी देवांशु के फुफेरे भाई विजय ने बताया कि देवांशू पुत्र उदय सिंह और अमन पुत्र जितेंद्र मामा-भांजे हैं। दोनों को सोमवार को बुखार से पीड़ित होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने डेंगू होना बताया। इस दौरान देवांशु की हालत ज्यादा गंभीर होने पर परिजन एम्स दिल्ली ले गए। जहां इलाज के दौरान देवांशु की मौत हो गई। बरहन के गढ़ी थलू निवासी मेघ सिंह को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। उनका उपचार टूंडला में चल रहा था। बुधवार को उनकी मौत हो गई।

अभी डेंगू से हुई है एक ही मौत
अभी डेंगू से एक ही मरीज की मौत हुई है, बुखार से मरने वालों के घर बृहस्पतिवार को टीम जाकर जांच करेगी। इनकी रिपोर्ट का आकलन भी करेगी। परिजनों के नमूना लेने के साथ गांव में स्वास्थ्य शिविर भी लगेंगे। बुखार वाले गांवों में रोजाना टीमें मरीजों की जांच कर दवाएं दे रही हैं।
- डॉ. अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed