फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fever and diarrhea patients increasing in the district, two children died

Agra News: जिले में बढ़ रहे बुखार और डायरिया के मरीज, दो बच्चों ने तोड़ा दम

Wed, 21 Aug 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fever and diarrhea patients increasing in the district, two children died
मैनपुरी। जिले में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल पहुंचे दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं रक्तचाप की दिक्कत से जिला अस्पताल में भर्ती दो अन्य मरीजों ने भी दम तोड़ दिया। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 1122 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। 33 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बेवर थाना क्षेत्र के गांव कौआटांडा निवासी नित्या (4) पुत्री सौरभ को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन बुधवार को उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुर निवासी आरव (4 माह) पुत्र अवनीश को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की शिकायत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बुधवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला निरंजन निवासी अशोक कुमार (35) पुत्र तेज सिंह को निम्न रक्तचाप की दिक्कत होने पर मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। थाना कोतवाली के ही पुरानी मैनपुरी निवासी ओमप्रभा (40) पत्नी मान सिंह की मंगलवार की रात अचानक निम्न रक्तचाप से हालत बिगड़ गई। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि दोनों बच्चों को मृत अवस्था में लाया गया था। जबकि भर्ती जिन दो मरीजों की मौत हुई है वे अंतिम सांसों में ही लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed