फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   festival

एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध: इस बार पटाखे नहीं चलाएंगे, घी के दीप जलाएंगे, घर पर पौधे लगाएंगे

Fri, 30 Oct 2020 01:05 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी/मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
festival
एक युद्ध, पटाखों के विरुद्ध - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में दिवाली पर युवा पर्यावरण प्रहरी के रूप में आगे आ रहे हैं। युवाओं का कहना है कि जिला का वातावरण पहले से प्रदूषित है। दिपावाली पर वह पटाखा चलाकर इसे और प्रदूषित नहीं करेंगे। युवाओं ने कहा कि वह पटाखा चलाने की बजाय पौधरोपण करेंगे। कुछ ने आतिशबाजी पर खर्च होने वाले रुपयों से जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया है। युवाओं ने अमर उजाला के अभियान ‘एक युद्ध...पटाखों के विरुद्ध’ से जुड़कर पटाखा न चलाने की शपथ भी ली।
विज्ञापन


पटाखों की जगह लगाएंगे पौधे
पर्यावरण रक्षा का सभी को संकल्प लेना चाहिए। पटाखा चलाने से प्रदूषण बढ़ेगा। मैने संकल्प लिया है कि इस दिपावाली पटाखों के स्थान पर घर पौधे लगाऊंगा।- अनुपम कुमार, नगरिया
विज्ञापन


पटाखों के स्थान पर बाटूंगा पेन और कॉपी
दिपावाली से पहले ही जनपद की हवा इतनी जहरीली हो चली है कि अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसलिए इस दिपावाली मैं पटाखे नहीं चलाऊंगा। पटाखों के स्थान पर बच्चों को पेन और कॉपी बाटूंगा।- नंद कुमार, पंजाबी कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण की रक्षा के लिए करेंगे काम
पिछले साल मैंने देखा था कि दिपावाली के बाद तीन से चार दिन तक वातावरण में धुंध छाई रही थी। इसके बाद बुजुर्गों की दिक्कत बढ़ी थी। इसलिए मैने इस साल संकल्प लिया है कि दिपावाली पर पाटखे नहीं चलाएंगे। पर्यावरण रक्षा का कार्य करूंगा।- ऋषि कश्यप, बैंक कॉलोनी

जरूतमंदों की करूंगा मदद
पर्यावरण रक्षा के लिए सरकार लगातार चेतावनी दे रही है। मैने भी संकल्प लिया है कि इस साल दिपावाली पर पटाखे नहीं चलाऊंगा। घर को साफ सुथरा बनाएंगे। साथ ही जरूरतमंदों की मदद करूंगा।- रोहित कुमार, हरिदर्शन नगर

पौधों को पानी देकर करूंगा संकल्प पूरा
पर्यावरण की रक्षा के लिए इस दिपावाली पटाखे न चलाने का निर्णय लिया है। मैंने पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया है। दिपावाली वाले दिन सड़क किनारे खड़े पौधों को पानी देकर अपने संकल्प को पूरा करूंगा।- अनूप पांडेय, देवपुरा

लोगों को करूंगा जागरूक हवा को दूषित होने से बचाने के लिए इस साल दिपावाली में पर मैं पटाखे नहीं लाऊंगा। पटाखों के बजाय दिवाली पर पूजा अर्चना के बाद व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को हरित दिपावाली मनाने के लिए जागरूक करूंगा।- अनिष्क मिश्रा, बैंक कॉलोनी

'घी के दीये जलाएंगे, पटाखे नहीं चलाएंगे'

मथुरा में पर्यावरण बचाने के लिए अमर उजाला की मुहिम ‘एक युद्ध-पटाखों के विरुद्ध’ से गुरुवार को जीएलए विश्वविद्यालय जुड़ गया। विवि के शिक्षकों और स्टाफ ने इस दीपावली पर पटाखे न चलाने तथा घी के दीपक जलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. सुधीर गोयल, डॉ. संजय मौर्या, सौरभ गोयल, राजकमल सिंह, मुकुट बल्लभ दुबे, अमित जैन, आशीष शर्मा, रामनरेश मिश्रा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed