फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   festival, eid

प्रेम और खुशी का त्योहार ईद-उल-अजहा आज

Sun, 11 Aug 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
festival, eid
ईद को लेकर बाजार में खरीदारी करतीं मुस्लिम समाज की महिलाएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रेम और खुशी का त्योहार ईद-उल-अजहा आज सोमवार को मनाया जाएगा। ईद-उल-अजहा के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दिन कुर्बानी के महत्व को देखते हुए बकरों की खरीदारी कर ली गई। नगर पालिका प्रशासन ने भी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों, मस्जिदों और ईदगाह मैदान के आसपास विशेष सफाई और पानी के प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर बाजारों में खासी चहल-पहल नजर आई। महिलाओं और बच्चों ने नए कपड़े खरीदे। चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी भीड़भाड़ रही। लोगों ने अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया है। ईद-उल-अजहा को लेकर मुस्लिम बस्तियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर जिला प्रशासन की ओर से ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए ऐहतियात के तौर पर मस्जिदों, ईदगाह और मुस्लिम बस्तियों में पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने भी मस्जिदों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सफाई के प्रबंध किए हैं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद्र भारती ने बताया कि मस्जिदों, ईदगाह में चूने का छिड़काव कराया गया है। पीने के लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने बकरीद का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्बानी एक माली इबादत
जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद शमी अहमद ने कहा कि खास जानवर को खास दिनों में अल्लाह की खुशी के लिए सबाब की नियामत से जुबह करना कुर्बानी कहलाता है। कुर्बानी एक माली इबादत है। जो हर उस मुसलमान पर वाजिब है जिस पर सदका-ए-फित्र और जकात वाजिब है। साथ ही कहा कि जो पैसा कुर्बानी पर खर्च होता है वह अल्लाह को सर्वाधिक प्यारा होता है।
सुबह साढ़े आठ बजे होगी नमाज
जामा मस्जिद के इमाम शमी अहमद ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आगरा रोड स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की जाएगी। वहीं करहल ईदगाह पर साढ़े आठ बजे नमाज होगी।
भारी वाहनों का रहेगा प्रतिबंध
ईदगाह पर नमाज को देखते हुए आगरा रोड पर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों और कार आदि के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। वाहनों को देवी बाईपास रोड, आगरा रोड और करहल रोड होते हुए गुजारा जाएगा।
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
बकरीद को लेकर एसपी ने अजय शंकर राय ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखें। मस्जिद और ईदगाह के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रविवार को दोपहर से ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।
पुलिस प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील
मैनपुरी/कुसमरा/ किशनी/ करहल/ भोगांव। ईद-उल-अजहा को लेकर रविवार को जिलेभर में पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की। कुसमरा में चौकी प्रभारी सुनील भारद्वाज ने शांति समिति को लेकर आयोजित बैठक में सहयोग की अपील की। किशनी में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पीआर शर्मा ने शांति व्यवस्था के लिए सहयोग मांगा। वहीं कस्बा करहल में भी थाना प्रभारी की देखरेख में शांति समिति की बैठक हुई।

भोगांव में 51 हजार के बकरे की हुई बिक्री
ईद-उल-अजहा से पहले बकरी बाजार में भीड़ रही। जीटी रोड पर लगने वाले बकरी बाजार में एक हजार बकरों की बिक्री हुई। इसमें एक बकरा 51 हजार रुपये का बिका। बकरा खरीदने के लिए अलीगढ़, हाथरस, रायबरेली, आगरा, कानपुर, इटावा, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, एटा, भिंड, मुरैना आदि स्थानों से व्यापारी यहां आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed