फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fertilizer warehouse set on fire after the theft thieves left many questions Police looking for answers

Agra: चोरी के बाद खाद गोदाम में क्यों लगा दी आग, चोर छोड़ गए कई सवाल; जवाब तलाश रही पुलिस

Sun, 28 Jan 2024 11:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 11:32 AM IST
सार

कुंडोल में खाद के गोदाम से चोरी की गई। इसके बाद चोरों ने गोदाम में आग लगा दी। चोरों ने आखिर ऐसा क्यों किया, इस सवाल ने पुलिस को भी उलझा दिया है।
 

विज्ञापन
fertilizer warehouse set on fire after the theft thieves left many questions Police looking for answers
आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फ़तेहाबाद कस्बे में बीती रात थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत कुंडोल में खाद के गोदाम से चोरी की। इसके बाद गोदाम में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं चोरी के बाद गोदाम में जिस तरह आग लगाई गई, उससे पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार उदय पाल पुत्र हरिओम निवासी लखनपुर ने बताया कि कुंडोल में धनीराम पुत्र रामस्वरूप के मकान में खाद बीज का गोदाम है। बीती रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर गोदाम में प्रवेश किया। उसमें रखी खाद को चोरी कर ले गए। इसके बाद गोदाम में रखे कार्टूनों में आग लगा दी, जिससे गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी सुबह 6:00 बजे हो सकी जब गोदाम के ऊपर जिम करने वाले युवकों ने वहां से धुआं उठते देखा।  गोदाम के ताले टूटे हुए थे। मकान मालिक के द्वारा दुकान स्वामी उदयपाल को सूचना दी। घटना की जानकारी पीड़ित के द्वारा डौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डौकी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक डौकी आरपी सिंह ने बताया कि गोदाम में किसी ने जानबूझकर आग लगाई है चोरी की घटना संदिग्ध है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed