फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fertilizer shortage on cooperatives, farmers upset

सहकारी समितियों पर खाद की किल्ल्त, किसान परेशान

Sat, 20 Nov 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer shortage on cooperatives, farmers upset
सहकारी समितियों पर खाद की किल्ल्त, किसान परेशान
विज्ञापन

अमांपुर (कासगंज)। सहकारी समितियों में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। गेहूं और आलू की बुवाई चल रही है। लेकिन क्षेत्रीय सहकारी समितियों पर खाद न होने से बुवाई का कार्य पिछड़ रहा है। इसका फायदा खाद विक्रेता उठा रहे हैं और मनमानी कीमतें वसूल रहे हैं।
क्षेत्रीय सहकारी समितियों पर डीएपी एवं यूरिया का टोटा है। इस कारण निजी खाद विक्रेताओं के यहां से खाद को खरीदना पड़ रहा है। निजी खाद दुकानदार किसानों को 200 और 300 रूपये सरकारी मूल्य से अधिक पर खाद बिक्री कर रहे है। किसानें को 1200 में मिलने वाली डीएपी खाद किसान 1400 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन

आकड़ों की नजर में:
क्षेत्रीय सहकारी समितियों पर डीएपी - 200 एमटी
निजी क्षेत्र में बिक्री के लिए डीएपी - 1800 एमटी
वर्जन :
कल पहुंचेगी इफकों की 1400 एमटी डीएपी
जनपद में डीएपी की कमी नहीं हैं। निजी क्षेत्रों में पर्याप्त खाद हैं। वहीं सहकारी समितियों पर भी एक दिन बाद खाद की कमी नहीं रहेगी। 1400 एमटी खाद की रैक सोमवार को जनपद में पहुंच रही हैं। इसके बाद समितियों पर भी किल्लत नहीं रहेगी। निजी क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री किए जाने की शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। -सुमित कुमार चौहान, जिल कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed