फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fertilizer licenses of three fertilizer sellers suspended

Agra News: तीन उर्वरक विक्रेताओं के उर्वरक लाइसेंस निलंबित

Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer licenses of three fertilizer sellers suspended
कासगंज। प्रशासनिक अधिकारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों ने जनपद की तीनों तहसीलों में एक साथ उर्वरक और कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान तीन दुकानदारों के प्रतिष्ठान बंद कर जाने पर उनके उर्वरक बिक्री लाइसेंस को निलंबित किया गया है। वहीं अभिलेख पूर्ण न होने पर दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह और उप जिलाधिकारी संजीव कुमार ने तहसील कासगंज में, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र एवं तहसीलदार सहावर देवेंद्र मिश्र ने सहावर क्षेत्र में, अपर जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार यादव और उप जिलाधिकारी पटियाली कुलदीप सिंह ने पटियाली क्षेत्र में दुकानों पर छापे मारे थे। 52 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर पीओएस मशीन व अभिलेखों के अनुसार उपलब्ध स्टाक का मिलान किया गया। यूरिया उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की जांच की गई। 16 उर्वरक के नमूने संकलित कर प्रयोगशाला भेजे गए। कार्रवाई के दौरान खुशबू ट्रेडर्स जमालपुर, सौम्या खाद भंडार बमनपुरा और डीकेवाई खाद भंडार सुन्नगढ़ी के विक्रेता दुकान बंद कर चले गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके उर्वरक लाइसेंस को निलंबित किया गया है। मां दुर्गा किसान सेवा केंद्र और आईआईएफडीसी किसान सेवा केंद्र याकूतगंज पर अभिलेख अपूर्ण पाए गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रेताओं को फेक या फर्जी सेल एवं कालाबाजारी के प्रति विशेष रूप से सचेत किया। स्टॉक का मिलान जरूरी हे। कोई किसान 5 बैग से अधिक उर्वरकों का क्रय करते हैं, तो उसकी आवश्यकता पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। स्टॉक पंजिका, उर्वरक वितरण पंजिका तथा स्टॉक व मूल्य सूची बोर्ड को दैनिक आधार पर अपडेट रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed