{"_id":"66f1aacd2f55ac91ac002094","slug":"fertilizer-distributed-to-farmers-after-inspection-of-shops-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-124454-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुकानों का निरीक्षण कर किसानों को वितरित कराया उर्वरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुकानों का निरीक्षण कर किसानों को वितरित कराया उर्वरक
Mon, 23 Sep 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति का निरीक्षण करते कृषि अधिकारी।
- फोटो : सहकारी समिति का निरीक्षण करते कृषि अधिकारी।
मैनपुरी। उर्वरकों की हकीकत जानने के लिए एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और जिला कृषि अधिकारी डॉॅॅ. सूर्यप्रताप सिंह ने संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने उर्वरकों की दुकानों के साथ ही सहकारी समितियों का निरीक्षण कर उर्वरकों का वितरण कराया।
एसडीएम और जिला कृषि अधिकारी ने शहर में संचालित उर्वरकों की दुकानों और समितियों पर ही उर्वरकों की उपलब्धता देखी। उन्होंने आगरा रोड स्थित यादव खाद बीज भंडार, उर्वरक वितरण केंद्र और सहकारी समिति आगरा रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अगर उर्वरक उपलब्ध है तो किसानों को बांटा जाए। इसमें लापरवाही या गड़बड़ी की शिकायत पर कार्रवाई होगी। किसानों को उन्होंने अपने सामने यूरिया व डीएपी भी दिलवाई। साथ ही डीलर्स को ऑनलाइन डाटा फीडिंग में लापरवाही न करने के निर्देश दिए।