फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fertilizer DAP shortage in Etah Farmers standing in line 7 hours

एटा में खाद की किल्लत: किसान सुबह 5 बजे लग रहे लाइन में, 7 घंटे बाद मिल रही डीएपी

Sat, 15 Oct 2022 07:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 07:31 AM IST
सार

खाद के लिए किसान परेशान हैं। जिन किसानों को डीएपी दी जा रही है, उन्हें उसके साथ 240 रुपये कीमत की नैनो यूरिया जबरन दी जा रही है। 

 

विज्ञापन
Fertilizer DAP shortage in Etah Farmers standing in line 7 hours
डीएपी खाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के किसान सरसों और आलू बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। इनकी बुवाई के लिए डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) की जरूरत है। खाद लेने के लिए किसान सहकारी केंद्रों पर सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं। करीब 7 घंटे बाद डीएपी की बोरी उपलब्ध हो पा रही है। किसानों को खाद के साथ 240 रुपये कीमत की नैनो यूरिया की बोतल जबरन थमाई जा रही है।

विज्ञापन


जिले में डीएपी खाद की मारामारी है। खाद के लिए किसान सुबह 5 बजे से सहकारी समितियों पर लाइन में लग जाते हैं। इन्हें खाद के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। शहर के अलीगंज तिराहा स्थित सहकारी समिति केंद्र पर सुबह करीब 5 बजे से किसान लाइन में लगे हुए थे। इन्होंने बताया कि सुबह लाइन में लगने के 7 घंटे बाद नंबर आ रहा है। आरोप है कि डीएपी के साथ किसानों को जबरन नैनो यूरिया दी जा रही है। इसकी खेती में फिलहाल कोई जरूरत नहीं है। कृषि विभाग के आला अधिकारी इस पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।

विज्ञापन

परेशान हैं किसान

किसानों कहना है कि एक से तीन बोरी डीएपी खरीदने पर नैनो यूरिया की एक बोतल दी जा रही है। इसकी कीमत करीब 240 रुपये हैं। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने विरोध किया इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों के विरोध पर कर्मचारी भड़क गए। इससे खाद वितरण बंद कर दिया गया। इसके बाद किसान मायूस हो गए। इन्हें मजबूरी में डीएपी के साथ नैनो यूरिया भी लेनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah: काले साए ने मारा है तुम्हारा पति, खतरा अब बच्चों पर, फिर तांत्रिक ने विधवा के साथ किया ये कारनामा

ये बोले किसान

सबलपुर के किसान विकास कुमार ने बताया कि सहकारी केंद्र पर डीएपी की बोरी लेने के लिए सुबह पांच बजे लाइन में लग गए थे। सात घंटे बाद डीएपी का नंबर आया। वहीं हरिश्चंदपुर के रहने वाले किसान रिंकू ने बताया कि डीएपी की बोरी के साथ जबरन कृषि में उपयोग होने वाला अन्य सामान दिया जा रहा है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर किसान सामान नहीं ले रहे हैं तो डीएपी भी नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed