फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   female tourist of Andhra Pradesh died due to heat who had come to see Taj Mahal in Agra

Agra: ताजमहल देखने आई आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक की गर्मी से हो गई मौत, पांच हुए बेहोश

Sat, 22 Jun 2024 09:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 09:29 PM IST
सार

ताजमहल देखने आई आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक की गर्मी से मौत हो गई। पांच अन्य पर्यटक गर्मी से बेहोश हो गए। सभी का इलाज कराया गया। 

विज्ञापन
female tourist of Andhra Pradesh died due to heat who had come to see Taj Mahal in Agra
ताजमहल देखने आई आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक की गर्मी से हो गई मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल देखने के लिए आई आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक की गर्मी से मौत हो गई। चिकित्सकीय टीम ने इनको कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) भी दी, लेकिन जान नहीं बची। आगरा में गर्मी से सप्ताहभर में तीन पर्यटकों की मौत हो चुकी है। गर्मी के कारण शनिवार को पांच पर्यटक बेहोश भी हो गए।

विज्ञापन


पर्यटन थाना प्रभारी नीलम राना ने बताया कि दोपहर को आंध्र प्रदेश का जत्था बस से आगरा ताजमहल देखने आया था। शिल्पग्राम पार्किंग के पास लिंगाला पुज्यवथि (59) को गर्मी से चक्कर आने लगा और बेहोश हो गईं। परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। सुरक्षा गार्ड ने चिकित्सकीय टीम को बुलाया। उन्होंने सीपीआर भी दी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। 
विज्ञापन


इस पर एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन शव को दिल्ली लेकर जा रहे हैं, वहां से फ्लाइट से आंध्रप्रदेश लेकर जाएंगे। ताजमहल में 16 जून को नेपाल के पर्यटक की पश्चिमी गेट की पार्किंग में बस में मौत हो गई थी। 19 जून को आंध्र प्रदेश के पर्यटक का शव होटल में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज गर्मी के कारण पर्यटक बेहाल हैं। शनिवार को पांच पर्यटक बेहोश हो गए। ताजमहल पर बनी डिस्पेंसरी में पर्यटकों को प्राथमिक चिकित्सा दी। दो पर्यटकों का बीपी भी गड़बड़ा गया था।

सालाना करोड़ों की कमाई, नहीं है स्वास्थ्य केंद्र

ताजमहल से पर्यटकों के जरिये सालाना करोड़ों रुपये की कमाई हो रही है, लेकिन यहां पर चिकित्सकीय सेवाएं बदहाल हैं। प्राथमिक चिकित्सा के नाम पर सिर्फ डिस्पेंसरी और पैरामेडिकल स्टाफ ही तैनात है। लंबे समय से यहां स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

बिछड़ा मासूम, 20 मिनट में परिवार से मिलाया

हरियाणा के राजेश कुमार परिवार के साथ घूमने आए थे। इनके साथ तीन साल का कियांश भी था। ताजमहल देखने के बाद बच्चा बिछड़ गया। इसकी जानकारी उन्होंने क्विक रिस्पांस टीम को दी। प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलकराज भाटी ने बताया कि तलाश की गई। 20 मिनट में बच्चा परिसर में मिल गया। परिजन ने सुरक्षा टीम का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed