{"_id":"64b4dfb0cdbee45fbf01a7e0","slug":"young-man-got-married-for-second-time-in-agra-when-it-was-revealed-he-threw-second-wife-out-of-house-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पर आया शादीशुदा युवक का दिल: रचा ली शादी, एक हरकत से खुल गया पत्नी और बेटी का राज; उसके बाद जो हुआ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती पर आया शादीशुदा युवक का दिल: रचा ली शादी, एक हरकत से खुल गया पत्नी और बेटी का राज; उसके बाद जो हुआ...
Tue, 18 Jul 2023 04:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Jul 2023 04:52 PM IST
सार
आगरा में शादीशुदा युवक का युवती पर दिल आ गया। उसने उसके साथ शादी कर ली। कुछ महीनों बाद उसकी एक हरकत से पत्नी और बेटी का राज खुल गया। उसके बाद जो हुआ...
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजगंज थाना क्षेत्र में युवक ने पत्नी और बच्चे होने के बाद भी झूठ बोलकर दूसरी शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद दूसरी पत्नी को पहली शादी के बारे में पता चल गया। इससे झगड़ा होने लगा। इस पर पति ने मारपीट कर दूसरी पत्नी को घर से निकाल दिया। वह मायके आ गई। परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी करीब 10 महीने पहले ताजगंज क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। युवती ने बताया कि पति शादी के बाद कुछ दिनों तक तो टाइम से घर आते-जाते थे। तीन महीने गुजर जाने के बाद पति एक-एक हफ्ते तक घर नहीं आते, अगर आ भी जाते हैं तो मोबाइल पर ही बातें करते रहते थे। कुछ भी कहो तो नौकरी का हवाला दे देते।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Yamuna Flood: 45 साल बाद लोगों ने देखा बाढ़ का ऐसा नजारा तो सिहर उठे, नाले लबालब; डूबने की कगार पर बस्तियां
विज्ञापन
बाद में पता चला कि पति तो पहले से ही शादीशुदा है। एक बेटी भी है। काउंसलर डॉक्टर अमित गौड़ ने दोनों पक्षों को बहुत समझाने की कोशिश की मगर बात नहीं बन सकी। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में 85 जोड़े बुलाए गए। 35 जोड़े उपस्थित हुए। छह मामलों में समझौता हो गया। तीन में एफआईआर की संस्तुति की गई। इनके अलावा अन्य को अगली तारीख दे दी गई।