फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female student threatened with death

आगरा: छात्रा का रास्ता रोक मांगा मोबाइल नंबर, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने जेल भेजा आरोपी

Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Female student threatened with death
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र में छात्रा का रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी बरहन आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बरहन स्थित स्कूल में रोजाना पढ़ने आती थी। उसके गांव का ही एक युवक रास्ते में उसे गलत नीयत से देखता था। आरोपी युवक ने 8 नवंबर को छात्रा को रास्ते में रोक लिया और हाथ पकड़कर मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब उसने इसका विरोध किया और युवक की करतूत उसके घर पर बताने की बात कही, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवक की धमकी से डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के चाचा ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी गौरव यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed