{"_id":"69b08a24a619e5dd300e7ce5","slug":"female-constables-colleagues-misbehaved-with-a-lawyer-fir-lodged-agra-news-c-364-1-ag11019-126199-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला सिपाही के साथियों ने अधिवक्ता से की अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला सिपाही के साथियों ने अधिवक्ता से की अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 11 Mar 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिला सिपाही की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले अधिवक्ता से महिला सिपाही के साथियों ने सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की। अधिवक्ता ने थाना महिला पुलिसकर्मी के सहयोगियों पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाकर शाहगंज थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधिवक्ता सुरक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष खेरिया मोड़ निवासी अधिवक्ता दीपक बाबू ने बताया कि 28 फरवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर कानपुर में तैनात अफसाना बानो नामक महिला सिपाही की फोटो देखी थी। फोटो में वह वर्दी पहने ट्रेन के अंदर बैठी थीं और एक युवक उसकी गोद में बैठा कोल्डड्रिंक पीते हुए मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहा था। उन्होंने एक्स पर कानपुर पुलिस को फोटो पोस्ट कर जानकारी मांगी और सार्वजनिक स्थान पर वर्दी में ऐसे बैठने पर सवाल किया।
इस पर कानपुर पुलिस ने जानकारी दी थी कि युवक महिला सिपाही का भाई है और कुछ लोगों ने भ्रामक बातें लिख कर इसका दुष्प्रचार करते हुए वायरल किया है। हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। बताया कि इसके बाद महिला सिपाही ने उनके लिए एक्स पर कई आपत्तिजनक बातें लिखीं। इसके बाद सिपाही के सहयोगियों सचिन पांडेय लवी, सुंदर यादव, ज्ञानी पांडेय, ठाकुर बीपी सिंह, अवनीश पांडेय और प्रयागराज के कथित पत्रकार दिनेश शुक्ला और अन्य के नाम से बने एक्स अकाउंट से उन्हें गालियां और अपमानजनक बातें लिखी गईं। इसी के बाद उन्होंने मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
महिला सिपाही भी करा चुकी है प्राथमिकी
एक्स पर की गई पोस्ट के मामले में महिला सिपाही अफसाना ने भी कानपुर नगर के कोतवाली थाना में पहली मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने अयोध्या में तैनात पति पुलिसकर्मी मो. इब्राहिम और उसके दोस्त अधिवक्ता दीपक बाबू पर ब्लड कैंसर से पीड़ित भाई के साथ उनकी पुरानी फोटो को वायरल कर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। उस मामले में कानपुर पुलिस जांच कर रही है।
सिपाही को नामजद नहीं करने का आरोप
दीपक बाबू ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तहरीर और साक्ष्य देने के बाद भी महिला सिपाही को नामजद नहीं किया है। महिला सिपाही ने एक्स, वाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनसे अभद्रता की है और जातिगत शब्द भी बोले हैं। शिकायत के पांच दिन बाद लगातार चक्कर लगाने पर सहयोगियों पर प्राथमिकी दर्ज कर महिला सिपाही को बचाने का प्रयास किया गया है।
शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में जो दोषी पाए गए हैं, उन्हें नामजद किया गया है। जांच में अन्य जिनके खिलाफ भी साक्ष्य मिलेंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - गौरव कुमार, एसीपी लोहामंडी